फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HOME MINISTER LAUNCH HIMMAT APP FOR WOMAN SECURITY IN DELHI.

सुरक्षा के लिए गृहमंत्री ने लॉन्च की 'हिम्मत'

Fri, 02 Jan 2015 02:43 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
HOME MINISTER LAUNCH HIMMAT APP FOR WOMAN SECURITY IN DELHI.

राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है। दिल्ली पुलिस की इस मुहिम का सहारा बना है हिम्मत नाम का एप, जिसे आज गृहमंत्री ने लॉन्च किया।

विज्ञापन


स्मार्टफोन पर इस्तेमाल होने वाले इस एप के जरिए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रुम से आजानी से जुड़ा जा सकेगा। इस एप की खासियत ये है कि इसके जरिए यूजर 30 सेकेंड में यूजर ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकेगा।
विज्ञापन


एप की लॉन्चिंग के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जिन्होंने लड़कियों को सुरतक्षा के लिए मिर्च स्प्रे बांटा। दिल्ली पुलिस की इस मुहिम को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मददगार है ये एप

HOME MINISTER LAUNCH HIMMAT APP FOR WOMAN SECURITY IN DELHI.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस एप की खासियत इसकी तेजी से काम कनरे की क्षमता है। आप चंद सेकेन्ड्स में इसके द्वारा कंट्रोल रुप में जुड़ पाएंगे और उसके बाद लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस अपना काम कर सकेगी। वहीं दूसरे पुलिस ऑफीसर के मुताबिक इस एप्लीकेशन के द्वारा वूमेन सेफ्टी में मदद मिलेगी।

एप्लीकेशन में एक पॉवर बटन है जिसे एक फिक्स टाइम तक दबाए रखने से ये एप एक्टिव हो जाएगा और आप की लोकेशन पुलिस कंट्रोल रुम तक पहुंचा देगा, जिससे इलाके की पुलिस मुस्तैद हो जाएगी। अगर आपको उसवक्त ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग की जरुरत पड़ती है तो एप की मदद से उसे भी आसानी से किया जा सकता है।

एप की लॉन्चिंग के मौके गृहमंत्री के साथ-साथ दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूती से काम कर रही है। महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है। आने वाले सालों में केन्द्रीय पुलिस में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।

5 दोस्तों या रिश्तेदारों से मिल सकेगी मदद

HOME MINISTER LAUNCH HIMMAT APP FOR WOMAN SECURITY IN DELHI.

पुलिस के अनुसार इस एप के डेटाबेस के लिये यूजर को 5 दोस्‍तो या सगे-संबंधियों के नंबर दर्ज होंगे। जब कभी भी इस एप का इस्तेमाल किया जाएगा उसी दौरान एक मैसेज अपने आप इन पांचों नंबरों पर चला जायेगा। फिलहाल यह एप लड़कियों को हिम्‍मत देने के लिये काफी कारगर साबित हो सकता है।


पुलिस आयुक्त के मुताबिक यह कंट्रोल रुप में सीधे जुड़ा हुआ एप है इससे महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी। महिलाएं एप को डाउनलोड कर मुसीबत के समय पुलिस को सूचना दे सकेगीं। जिससे घटना की लोकेशन का पता करके वहां आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed