फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home Minister Amit Shah gave this special task to Delhi Police

अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को दिया ये खास होमवर्क, बोले मार्च में करूंगा चेक

Wed, 20 Jan 2021 01:43 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 20 Jan 2021 01:43 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के लिए 1500 नई बाइक और 4500 नए वाहनों की मंज़ूरी दी गई है। पुलिसकर्मियों के लिए आवास की दिक्कत भी जल्द खत्म हो जाएगी। आने वाले दिनों में आवास का संतुष्टि स्तर चालीस फीसदी तक पहुंच जाएगा...

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah gave this special task to Delhi Police
Union Home Minister visited Delhi Police Headquarters - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में जहां एक तरफ कई नई योजनाओं का खुलासा किया, कर्मियों के कल्याण के लिए घोषणाएं की तो दूसरी ओर बतौर मास्टर बनकर पुलिस को होमवर्क भी दे दिया। शाह ने दिल्ली पुलिस से कहा, 2022 में आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में हर थाने को अपने पांच लक्ष्य तय करने होंगे। पुलिस कर्मियों को बताना होगा कि उन्होंने क्या लक्ष्य तय किए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, मार्च में वे दिल्ली पुलिस को दिया गया होमवर्क चेक करेंगे।

विज्ञापन


शाह ने कहा, लक्ष्य तय करने की मुहिम में डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी होगी। लक्ष्यों के निर्धारण के बाद उन्हें यह भी जांचना पड़ेगा कि कौन से थाने के लक्ष्य पूरे हो रहे हैं और कौन से थाने के नहीं। किस थाने ने सबसे पहले लक्ष्य हासिल किए हैं, आदि जानकारियों का भी लेखा-जोखा रखना होगा।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि मैं मार्च में चेक करूंगा कि लक्ष्य निर्धारण और उनके क्रियान्वयन पर कितना काम हुआ है। इन पांच लक्ष्यों में जैसे अकेले रहने वाले बुजुर्गों को सहायता प्रदान करना, धार्मिक स्थलों से संपर्क स्थापित करना, महिला सुरक्षा के लिए विशेष योजना और अपराधियों को सजा दिलाने का प्रतिशत बढ़ाना आदि शामिल हो सकता है। अगर थाना स्तर पर ये पांच लक्ष्य निर्धारित हो जाते हैं तो आने वाले समय में दिल्ली पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया ही बदल जाएगा। बहुत सी समस्याएं तो खुद ही खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने आगे कहा, थानाध्यक्ष के अलावा डीएसपी, एसपी और डीआईजी भी इस दिशा में विशेष सहयोग करेंगे। अगर कोई अपनी कार्ययोजना में परिवर्तन करना चाहता है तो वह कर सकता है। उसके बाद वह थाना जो नए लक्ष्य निर्धारित करता है, उसका सौ फीसदी क्रियान्वयन भी करना होगा।


दिल्ली पुलिस के लिए 1500 नई बाइक और 4500 नए वाहनों की मंज़ूरी दी गई है। पुलिसकर्मियों के लिए आवास की दिक्कत भी जल्द खत्म हो जाएगी। आने वाले दिनों में आवास का संतुष्टि स्तर चालीस फीसदी तक पहुंच जाएगा। वह संख्या मौजूदा सरकारी आवास से दोगुनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed