{"_id":"5e322dd58ebc3ebfe5620c64","slug":"home-in-colony-of-matiala-but-website-showing-bijwasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: मटियाला की कॉलोनी में घर, वेबसाइट दिखा रही बिजवासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिला: मटियाला की कॉलोनी में घर, वेबसाइट दिखा रही बिजवासन
Thu, 30 Jan 2020 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के मटियाला विधानसभा क्षेत्र की कॉलोनी में घर लेकिन कॉलोनी का नाम बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में दिख रहा है। हैरान मत होइए.. ऐसा निजी स्कूलों में नर्सरी की दाखिला दौड़ में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग (डीजी) के अभिभावकों के साथ हो रहा है।
विज्ञापन
कमाल यह है कि इस श्रेणी के लिए शुरू की गई शिक्षा निदेशालय की हेल्पलाइन पर भी अभिभावकों को इस समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है। ऐसे में कई अभिभावक वेबसाइट पर आ रहे गलत विधानसभा क्षेत्र के अनुसार ही दाखिला फॉर्म भर रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर आर्थिक पिछड़े वर्ग-डीजी वर्ग के लिए नर्सरी दाखिले की रेस 24 जनवरी से शुरू हुई थी। शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर ओबीसी श्रेणी के तहत मटियाला विधानसभा क्षेत्र की पोचनपुर कॉलोनी निवासी अभिभावक ने अपने बच्चे का फार्म भरने का प्रयास किया तो उनकी कॉलोनी बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में दिखी जो कि गलत है।
विज्ञापन
गलत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने पर उन्होंने शिक्षा निदेशालय की हेल्पलाइन पर संपर्क किया लेकिन इसकी जानकारी हेल्पलाइन पर बैठी महिला को नहीं थी। ऐसे में उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। परेशान होकर उन्होंने सही कॉलोनी को गलत विधानसभा क्षेत्र में बताते हुए फॉर्म भरा। उनको इस बात का डर है कि दाखिले के समय जब वोटर कार्ड दिखाएंगे तो उनकी विधानसभा क्षेत्र कुछ और दिखेगा जिससे दाखिले में बाधा आ सकती है।
एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि वह ऐसे एक ही अभिभावक नहीं है जिनके साथ ऐसा हो रहा है। उनकी फोरम पर ऐसी लगभग छ: शिकायतें आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एक तरह से अभिभावकों के पते की गलत मैपिंग हो रही है। शिक्षा निदेशालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि अभिभावकों को परेशानी न हो। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।