फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   holi: wear the clothes which covers your whole body for playing holi

रंग खेलने से पहले जरूर लें ये जानकारी, इस तरह के कपड़े पहन कर खेलें होली

Thu, 01 Mar 2018 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
holi: wear the clothes which covers your whole body for playing holi
holi

रंगों के त्योहार का आनंद लें, लेकिन अपने स्वास्थ्य का सबसे पहले ध्यान दें। रंगों के प्रयोग का सोच समझकर इस्तेमाल करें, क्योंकि आंखें, त्वचा और बाल शरीर के सबसे नाजुक भाग हैं। जो रंगों के सीधे संपर्क में आते ही क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

विज्ञापन


सूखे रंग जब फेंके जाते हैं और गुब्बारे या पिचकारी के माध्यम से डाले जाते हैं तो वे सीधे आंखों में गिरते हैं इससे आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं।
विज्ञापन


एशियन अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल सेठ का कहना है कि सिंथेटिक या सूखे रंगों में लैड जैसी भारी धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे एलर्जी, कंजंक्टिवाइटिस, केमिकल बर्न (जलन), खरोंच और आंख की अंदरुनी चोट भी लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण आंखों में पानी आना, आंखों में तेज दर्द, सूजन, खुजली चलना, धुंधला दिखाई देना, लालिमा हो जाती है और आई फ्लू का खतरा बना रहता है।

पहने ऐसे कपड़े

holi: wear the clothes which covers your whole body for playing holi
holi

रंगों के मोटे कणों के आंखों में प्रवेश करने से आंखों की सत्तह पर खरोंच लग जाने से उसे तेज दर्द होता है जिसके कारण धुंधला दिखाई देता है। 

वहीं बत्रा अस्पताल के डॉ डीएन झा का कहना है कि अपनी आंखों की सुरक्षा के रंगों से खेलते समय चश्में या सनग्लासिस का इस्तेमाल करना चाहिए। जो लोग लैंस का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें होली खेलते समय लैंस हटा देने चाहिए। 
 
दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के डर्मिटोलॉजिस्ट डॉ अतुल कोचर का कहना है कि बताया कि अपनी त्वचा की रक्षा के लिए सबसे पहले तो हमें सिंथेटिक रंगों की बजाय प्राक्रतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि इन रंगों का हमारे शरीर पर को प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

इसके अलावा ऐसे कपड़ों का चयन करना चाहिए जो हमारे शरीर को पूरी तरह से ढकें। इसके अलावा होली खेलना शुरू करने से पहले खूब पानी पीना चाहिए ताकि त्वचा को डीहाइड्रेशन से बचाया जा सके।

जो त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है। इससे बचने के लिए शरीर पर तेल, मॉश्चराइजर, होंठों पर बाम और नाखूनों पर  नेल पॉलिश का इस्तेमाल करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed