फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   holi special train from anand vihar to lucknow

आनंद विहार से लखनऊ के लिए ये हैं होली स्पेशल ट्रेन, पूर्वांचल वाली सभी ट्रेनें फुल

Mon, 13 Mar 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 13 Mar 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
holi special train from anand vihar to lucknow
demo pic - फोटो : अमर उजाला
त्योहार के मौके पर दूरदराज से घर पहुंचने वालों के लिए रेलवे प्रशासन ने कई प्लान तैयार किया। लंबी दूरी की ट्रेनों से लेकर राजधानी से राजधानी तक की स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं। इसमें खास है आनंदविहार से लखनऊ तक की होली स्पेशल ट्रेन।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने होली के मद्देनजर आनंद विहार से लखनऊ के बीच होली स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन 11 मार्च को आनंद विहार से दोपहर 2.20 से शुरू होगी और लखनऊ सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन


इसका स्टॉपेज गाजियाबाद में भी है। लखनऊ से यह ट्रेन 14 मार्च को चलेगी। लेकिन पूर्वांचल के शहरों में जाने वाले लोगों के लिए थोड़ी मुश्किल होगी। क्योंकि पूर्वांचल की सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल जाने वाली इन ट्रेनों में नो रूम

holi special train from anand vihar to lucknow
file photo - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर पर फिलहाल होली का रेला है। आलम यह है कि ट्रेन आने से घंटों पहले प्लेटफॉर्म पर मुसाफिरों की लाइन लग जाती है। प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल है। 

ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लगते ही भागमभाग मच जाती है। कोच भरने के बाद मुसाफिर खिड़की के सहारे अंदर जाने का रास्ता तलाशते हैं। हालांकि रेलवे ने होली की भीड़ को देखते हुए दर्जनों विशेष ट्रेनें चलाई हैं। 

बिहार संपर्क क्रांति, शिव गंगा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-पटना, संपूर्ण क्रांति, वैशाली, लखनऊ मेल, वाराणसी एक्सप्रेस, पद्मावत, पूरबिया, सत्याग्रह, सद्भावना समेत देश के पूर्वी हिस्से में जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम है।

आरक्षित टिकट न मिलने से मुसाफिरों का अनारक्षित टिकट लेना पड़ रहा है, लेकिन इसके लिये ट्रेन में सवारी करना आसान नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed