{"_id":"5a97f5264f1c1bb3208bc0b7","slug":"holi-no-metro-and-no-buses-will-be-available-before-2-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली: दिन में नहीं चलेगी बस और ना ही मेट्रो, पढ़ें क्या है टाइमटेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली: दिन में नहीं चलेगी बस और ना ही मेट्रो, पढ़ें क्या है टाइमटेबल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली वाले दिन अगर आप सुबह के समय कही जाने की सोच रहे है तो आपको निजी वाहन का प्रयोग करना होगा। क्योंकि दिल्ली के दोनों बड़ी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मेट्रो और डीटीसी अपने पहले हॉफ में सेवाएं बंद रखेंगी।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे तक ना तो बस चलेगी और ना ही मेट्रो। उसके बाद ही दोनों सेवाएं शुरू होगी। मेट्रो के मुताबिक होली वाले दिन उनकी सेवाएं सुबह से दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। ढाई बजे के बाद ही सेवाएं शुरू होगी।
विज्ञापन
हालांकि मेट्रो की फ्रीक्वेंसी आम दिनों की तुलना कम होगी। ऐसे में दोपहर बाद मेट्रो से सैर करने की सोच भी रहे है तो आपको ज्यादा समय मेट्रो के लिए देना होगा। मेट्रो का कहना है कि दोपहर जब सेवा शुरू होगी तो वह रात में अपने पहले से तय समय तक मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं डीटीसी ने भी होली वाले दिन यानि सोमवार को सुबह की पाली में बस सेवाएं नहीं देने का फैसला लिया है। उनकी सेवाएं दोपहर दो बजे के बाद शुरू होगी।
सेवाएं दिल्ली एनसीआर के सभी रूटों पर होगी। हालांकि सेवाएं तब भी प्रभावित रह सकती है क्योंकि डीटीसी ने साफ किया है कि महज 919 बसें ही दोपहर के बाद सड़कों पर अलग-अलग रूट पर चलेगी।