फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hoarding and Black Marketing of Cylinders Exposed; 75 Cylinders Seized

Delhi NCR News: सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलिंडर जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
- बवाना थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, टेंपो बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना थाना पुलिस ने सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 75 सिलिंडर और टाटा एस टेंपो बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कालाबाजारी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 2 अप्रैल को बवाना थाना पुलिस को सिलिंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन के संबंध में जानकारी मिली। आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर 2 बवाना के एक पार्क के पास पिकेट लगा दिया। शाम चार बजे पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक टाटा एस वाहन को रोका। इसमें सिलिंडर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक औचंदी गाव निवासी अनिल को हिरासत में ले लिया। वाहन की जांच करने पर उसमें 27 सिलिंडर बरामद किए, जिनमें 13 घरेलू और 14 कॉमर्शियल सिलिंडर शामिल थे। इनमें से 10 घरेलू और 7 कॉमर्शियल सिलिंडर भरे हुए पाए गए। कोई संतोषजनक जवाब और दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक फैक्टरी के तीन कमरों में कई सिलिंडर जमा कर रखे हैं। पुलिस की टीम ने तुरंत वहां पर छापा मारा और 48 सिलिंडर बरामद कर लिए। सभी सिलिंडर बिना किसी सुरक्षा के वहां रखे हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर पुलिस आपूर्ति के स्रोत, संभावित खरीदारों, अवैध वितरण नेटवर्क, गैस एजेंसी के कर्मचारियों या अन्य सहयोगियों की संभावित संलिप्तता और कालाबाजारी की गतिविधियों से प्राप्त वित्तीय लाभ का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed