'हाफिज के समर्थन से हो रहा है JNU प्रदर्शन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में चल रही देशद्रोह की गतिविधियों को लेकर आज गृहमंत्री का एक बड़ा बयान सामने आया है जिससे सनसनी मच गई है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जेएनयू में जो कुछ हुआ है, मैं देश को बता देना चाहता हूं कि उसे लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद का भी समर्थन प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि ये देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकी इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। इस तरह उन्होंने सीधे-सीधे वामपंथी दलों और कांग्रेस पर निशाना साधा।
ऐसा ही कुछ बयान कल भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने भी जेएनयू में राहुल गांधी के बयान के बाद दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल को सुनकर लगता है कि वो हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं।
राष्ट्रविरोधी गतिविधियां चलाने का जेएनयू छात्रों पर आरोप
बता दें कि जेएनयू में 9 फरवरी की रात को अफजल गुरू की बरसी को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया था जिसका विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुका है।
इसी कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे जिसके बाद एबीवीपी ने इसका विरोध जताया था और धीरे-धीरे घटना अब राष्ट्रीय रूप ले चुकी है।
इसी घटना के बाद दिल्ली के प्रेस क्लब में भी देश विरोधी नारे लगे थे। जेएनयू कांड के बाद ही पुलिस ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया था और बाद में 7 अन्य छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया।