फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HM Amit Shah chaired a meeting with CM Yogi Adityanath, Manohar Lal Khattar and Arvind Kejriwal to review the COVID 19 situation in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की स्थिति को लेकर गृह मंत्री ने की बैठक, योगी, खट्टर और केजरीवाल भी रहे मौजूद

Thu, 02 Jul 2020 08:06 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 02 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
HM Amit Shah chaired a meeting with CM Yogi Adityanath, Manohar Lal Khattar and Arvind Kejriwal to review the COVID 19 situation in Delhi NCR
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए गुरुवार को यूपी के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन

 
गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में इस बात पर जोर दिया की एनसीआर में कोरोना वायरस की मैपिंग करने के लिए आरोग्य सेतु और इतिहास एप का व्यापक रूप से उपयोग किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी और हरियाणा एम्स टेलीमेडिसिन परामर्श का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसके माध्यम से मरीज विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने संक्रमण फैलने की दर को कम करने में मदद करने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किट का उपयोग करके अधिक परीक्षण को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये किट भारत सरकार द्वारा यूपी और हरियाणा को प्रदान की जा सकती हैं। शाह ने मृत्यु दर कम करने के लिए शुरुआती समय में ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने पर ध्यान देने के लिए कहा।

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद अब दिल्ली में रोजाना की जाएगी 22 हजार एंटीजन किट से जांच

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में रोजाना 22 हजार एंटीजन जांच करने के आदेश हुए हैं। सभी जिलाधिकारियों को रोजाना दो-दो हजार एंटीजन जांच उनके इलाके में करने के लिए कहा है। 

अभी तक दिल्ली में आरटी पीसीआर और एंटीजन को मिलाकर रोजाना करीब 20 हजार सैंपल की जांच हो रही है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एंटीजन बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश दिए थे, जिसके चलते सरकार ने अपने सभी जिला अधिकारियों को ये आदेश दिया है। फिलहाल हर जिले में औसतन एक हजार एंटीजन टेस्ट हो रहे हैं।

दिल्ली में कुल 11 जिले हैं। एंटीजन टेस्ट के सेंटर को 193 से बढ़ाकर 250 करने का निर्देश भी दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने आईसीएमआर की गाइड लाइन के हिसाब एंटीजन टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

अभी तक रैपिड एंटीजन टेस्ट केवल कंटेनमेंट जोन में हो रहे थे। बीते मंगलवार गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया, डीजी आईसीएमआर बलराम भार्गव, डॉ. वीके पॉल ने संयुक्त रूप से कहा कि दिल्ली में अभी जांच को और भी ज्यादा गति देने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed