फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hlala married to 'save' the brother of the bride will be a night girl

शादी ‘बचाने’ को देवर की दुल्हन बनेगी महिला

Mon, 07 Dec 2015 08:08 PM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
Hlala married to 'save' the brother of the bride will be a night girl

शौहर ने फोन पर बीवी को तलाक दे दिया, लेकिन अब उसे अपने किए पर पछतावा है। वह बीवी को दोबारा से साथ रखना चाहता है, लेकिन शरीअती तौर पर वह ऐसा तभी कर सकता है, जब उसकी बीवी दूसरे मर्द से शादी करे, सुहागरात मनाए।

विज्ञापन


इसके बाद फिर दूसरा शौहर उसे तलाक दे। इस प्रक्रिया को हलाला कहते हैं। काफी जद्दोजहद के बाद सोमवार को दोनों ऐसा करने पर राजी हो गए हैं।

अब महिला एक रात के लिए अपने देवर से शादी करेगी। अगले दिन वह उसे तलाक देगा। इद्दत के बाद पहले शौहर से उसका फिर से निकाह कराया जाएगा।

यह मामला महिला थाने में आया हुआ था। महिला खोड़ा की रहने वाली है, उसकी शादी धौलाना में अगस्त 2013 में हुई थी। पांच माह पहले कहासुनी होने पर महिला मायके चली गई।
विज्ञापन


शौहर ने उसे मोबाइल पर फोन किया और तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर लिया। पिछले महीने महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

महिला थाने में दोनों परिवारों की काउंसलिंग हुई तो तलाक दिए जाने का खुलासा हुआ। सोमवार को काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्ष फिर से साथ रहने को राजी हो गए, मगर शरीअत का पेंच आड़े आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि यह उसके लिए बेहद कष्ट देने वाला है, मगर अपनी शादी ‘बचाने’ के लिए उसे ऐसा करना पड़ेगा।

दूसरी तरफ, शौहर का कहना था वह बेहद शर्मिंदा है, उसे तलाक नहीं देना चाहिए था। हलाला उसके लिए भी किसी सजा से कम नहीं।

मौलाना अरशद खालिद ने बताया कि शरीअत में हलाला इसलिए है ताकि कोई बात बे बात तलाक न दे। शादी जैसे बड़े रिश्ते को मामूली न समझे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed