गोमांस की अफवाह, केरल भवन में जबरन घुसी हिंदू सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दिल्ली में जंतर-मंतर के पास स्थित केरल भवन में हिंदू सेना का एक दल घुस आया और दावा किया कि कैंटीन में गाय का मांस परोसा जाता है। सेना ने कैंटीन को लोगों को धमकी दी कि अगर उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया तो इसका जवाब हिंसा से दिया जाएगा।
हिंदू सेना ने केरल भवन का मेन्यू भी दिखाया जिसमें बीफ नाम से एक डिश लिखी हुई थी। हालांकि, केरल भवन के प्रोटोकॉल अफसर केजी जोसफ ने इस बारे में बताया कि बीफ शब्द का मतलब भैंस का मांस है, जिसे खाना गैरकानूनी नहीं है।
सूत्रों की मानें तो सोमवार को केरल से विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता का फोन आने के बाद हिंदू सेना के सदस्य केरल भवन की कैंटीन में जा घुसे। उन्होंने कैंटीन में गाय का मांस परोसे जाने का दावा करते हुए दिल्ली पुलिस को भी इसके बारे में सूचित किया।
हिंदू सेना ने धमकी भी दे डाली कि अगर कैंटीन में गाय का मांस पकाना और परोसना बंद नहीं किया जाता तो वो हिंसा पर उतर आएंगे।
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हिंदू सेना की शिकायत पर केरल भवन में दिल्ली पुलिस की कार्यवाही की आलोचना करते हुए उसे भाजपा सेना तक कह डाला।
Del police had no business to enter Kerala house. It is an attack on fed structure. Del police is acting like BJP Sena(2/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 27, 2015
पु्लिस के साथ पहुंचे थे हिंदू सेना सदस्य
बता दें कि हिंदू सेना ने पिछले हफ्ते जम्मू कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद के मुंह पर दिल्ली में ही स्याही फेंकी थी। राशिद पर कश्मीर में बीफ पार्टी के आयोजन का आरोप है।
दिल्ली पुलिस की कार्यवाही के बारे में केरल भवन के अधिकारियों का कहना है कि वो आश्चर्यचकित हैं कि ऐसा क्यों हुआ क्योंकि, भैंस के मांस को भी लोग बीफ ही कहकर पुकारते हैं।
एक अधिकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे दिल्ली पुलिस का एक दस्ता कुछ लोगों के साथ केरल भवन के रिसेप्शन पर पहुंचा। पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या यहां बीफ बेचा जाता है? केरल भवन ने उसी वक्त इसका खंडन कर दिया था।
केरल भवन के अधिकारियों के अनुसार यहां जो भी मीट आता है सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दुकानों से ही आता है। इसलिए यहां किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित मांस के खरीदे जाने का सवाल ही नहीं उठता।
केरल के मुख्यमंत्री ने जताया रोष
हिंदू सेना के सदस्य विष्णु गुप्ता जिन्होंने पु्लिस कंट्रोल रूम को फोन किया था वो अपनी उस बात पर कायम थे कि बीफ मतलब गाय का मांस ही होता है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस बात से इंकार किया है कि वो केरल भवन विष्णु गुप्ता के कहने पर गई थी।
पुलिस का कहना है कि वो तो वहां इसलिए गए थे कि कहीं हिंदू सेना वहां कोई गड़बड़ी तो नहीं कर रही। डिप्टी पुलिस कमिश्नर जतिन नारवाल ने ये जानकारी दी है कि हमने केरल भवन की सिक्योरिटी के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने केरल भवन में घुसने पर सफाई देते हुए कहा कि पुलिस को पीसाआर कॉल आई थी। हमारे स्टाफ भवन के स्टाफ को अलर्ट करने गए थे। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और जो कुछ भी किया गया वो सब पहले से ही निश्चित प्रणाली के तहत किया गया है।
पुलिस को कैंटीन में छापा मारने से पहले गाइडलाइन्स को फॉलो करना चाहिए था। ओमान चंडी ने आगे कहा कि हम दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर अपना विरोध जताएंगे।
बीजेपी सेना की तरह काम कर रही दिल्ली पुलिस
केरल भवन में सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और उसपर केरल के सीएम के बयान के बाद उनसे सहमति जताते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आज ट्वीट कर पुलिस की आलोचना की।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'मैं केरल भवन पर दिल्ली पुलिस के छापे की कड़ी निंदा करता हूं। मैं केरल के सीएम से सहमत हूं कि केरल भवन एक सरकारी गेस्ट हाउस है न कि कोई प्राइवेट होटल।'
I strongly condemn Del police raid on Kerala house. I agree with Kerala CM that Kerala House is a govt est & not a pvt hotel(1/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 27, 2015
केजरीवाल ने आगे ट्वीट कर लिखा कि, 'केरल भवन में घुसने का दिल्ली पुलिस को कोई अधिकार नहीं है। यह संघीय ढांचे पर एक हमला है। दिल्ली पुलिस बीजेपी सेना की तरह बरताव कर रही है।'
केजरीवाल पूछते हैं कि क्या दिल्ली पुलिस राज्य भवन से सीएम को भी गिरफ्तार कर लेगी अगर उसे शक हो कि सीएम वो खा रहा है जो बीजेपी या मोदीजी को जो नहीं पसंद है?
Will Del Police go n arrest a CM from a state Bhavan in del if they suspect the CM to be eating something that BJP or Modiji don't like?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 27, 2015
विपक्ष इसे संघ का एजेंडा करार दे रहा है
जहां एक ओर इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस पर हमले हो रहे हैं वहीं सीपीआई(एम) पोलितब्यूरो के सदस्य पिनराई विजयन ने इसे संघ परिवार एजेंडे द्वारा किया गया हमला बताया है।
उन्होंने कहा कि जो ताकतें दादरी घटना के पीछे थीं उन्हीं ने केरल भवन में भी गो रक्षा के नाम पर हमला किया है।
वहीं सीपीआई की नेता बृंदा करात ने इस घटना को बीजेपी के प्रेशर में किया गया काम बताया है। उन्होंने कहा कि केरल भवन में दिल्ली पुलिस की रेड गैरकानूनी है जो बीजेपी के दबाव में किया गया है। दिल्ली में बीफ पर कोई भी कानूनी रोक नहीं है।