फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindu Raksha Dal demonstrated outside Delhi Police Headquarters

Delhi NCR News: हिंदू रक्षा दल ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
- उप निरीक्षक मनोज तोमर का निलंबन रद्द करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इंद्रलोक में सड़क पर नमाज पढ़ने वाले को लात मारने के आरोप में निलंबित उप निरीक्षक मनोज कुमार तोमर का निलंबन रद्द करने की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर उन्हें सड़कों पर नमाज पढ़ने का अधिकार है तो हमें भी सड़कों पर हनुमान चलीसा पढ़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांग सब-इंस्पेक्टर को ड्यूटी पर वापस लाया जाए और उनके निलंबन के आदेश को रद्द किया जाए। प्रदर्शन को देखते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यालय पर अर्धसैनिक बलों के साथ दिल्ली पुलिस को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों के पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत करवाया और उनका ज्ञापन ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed