फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindu Janajagruti Samiti made aware of human rights

Delhi: हिन्दू जनजागृति समिति ने किया जागरूक, बताया आखिर क्या है मानव अधिकार का अर्थ

Fri, 02 Sep 2022 11:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 02 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

माला कुमार इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड में हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मानव अधिकार विषय पर मार्गदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
Hindu Janajagruti Samiti made aware of human rights
हिन्दू जनजागृति समिति ने मानव अधिकारों के प्रति किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिन्दू जनजागृति समिति समाज सहायता व राष्ट्ररक्षण हेतु कार्यरत है। समिति की ओर से पूरे वर्ष समाज के लिए विभिन्न सामाजिक उपक्रम किए जाते हैं। इसी क्रम में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-II स्थित माला कुमार इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड में हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मानव अधिकार विषय पर मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर माला कुमार इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के 25 कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस वर्ग में मानव अधिकार का अर्थ क्या है, मानव अधिकार कितने प्रकार के होते हैं, मानव अधिकारों को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है, मानव अधिकारों के महत्व को समझने और पहचानने में सक्षम कैसे हों, मानव अधिकारों के उल्लंघन के समय एक आम नागरिक क्या कर सकता है इत्यादि विषयों पर मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली उच्च न्यायालय की अधि. अमिता सचदेवा ने बताया कि मानवाधिकार के महत्व को समझने की आवश्यकता क्यों है, एक राष्ट्र का नागरिक होने के नाते यह प्राथमिक महत्व है कि हमें उन अधिकारों की समझ हो जिनके हम हकदार हैं, भारत अपने संविधान के माध्यम से अपने नागरिकों को मौलिक अधिकारों का संग्रह प्रदान करता है। इस प्रकार से विभिन्न अधिकारों के विषय में उपस्थितो में जागृति की गई। सभी उपस्थितो मे अपने अधिकारों के बारे में जानकर बहुत उत्साह निर्माण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, माला कुमार इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक, संजीव कुमार जी ने इस वर्ग की बहुत सराहना की तथा अन्य भी आवश्यक विषयों के वर्ग का आयोजन आगे भी किए जाने की इच्छा व्यक्त कीI 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed