{"_id":"059c3db10a50902ce503d1d5b6e1e937","slug":"hinden-the-jam-will-also-finish-the-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन के जाम का भी होगा काम तमाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन के जाम का भी होगा काम तमाम
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर और वसुंधरा के बाद अब हिंडन बैराज रोड पर जाम से निपटने के लिए नई प्लानिंग की गई है। इसके तहत हिंडन बैराज रोड का डिवाइडर साढ़े चार फीट ऊंचा किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, डिवाइडर की ऊंचाई दो फीट से भी कम होने के कारण दोपहिया वाहन चालक डिवाइडर फांदकर विपरीत दिशा में चलने लगते हैं, जिससे बैराज के पास रेलवे अंडरपास पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने जीडीए वीसी को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर डिवाइडर ऊंचा कराने की मांग की है। एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि हिंडन नदी पर जीडीए द्वारा बनाए गए नए पुल पर ट्रैफिक चालू है।
विज्ञापन
हिंडन पुल से हिंडन बैराज रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाली सड़क का डिवाइडर कम ऊंचा है, जिस कारण खासतौर पर सुबह केवक्त दो पहिया वाहन चालक डिवाइडर जंप कर रांग साइड चलने लगते हैं, जो जाम का सबब बनता है।
हिंडन से लाखों वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के वक्त थोड़ी देर लगा जाम भी यातायात व्यवस्था चौपट कर देता है। उसे पटरी पर लाने में घंटों लग जाते हैं।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जीडी वीसी की अनुमति मिलते ही डिवाइडर ऊंचा करने का काम शुरू किया जा सकता है।
बता दें कि इससे पहले एनएच-24 पर डिवाइडर ऊंचा और छोटा करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लिखा था, मगर हाईवे चौड़ीकरण की वजह से डिवाइडर छोटे और ऊंचे नहीं किए जा सके हैं।