{"_id":"6afc7788f0a0322d910e5205","slug":"himachals-mountain-shawls-guchhi-morel-mushrooms-and-jams-take-center-stage-at-the-trade-fair-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163738-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: व्यापार मेले में छाई हिमाचल की पहाड़ी शॉल, गुच्छी और जैम, 40 हजार रुपये किलो तक है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: व्यापार मेले में छाई हिमाचल की पहाड़ी शॉल, गुच्छी और जैम, 40 हजार रुपये किलो तक है कीमत
विज्ञापन
भारत मंडपम में सजा हिमाचल का स्थानीय कारोबार, महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और पारंपरिक बुनकरों को मिला राष्ट्रीय मंच
सनी सिंह
नई दिल्ली। पहाड़ों में तैयार होने वाले पारंपरिक उत्पाद अब दिल्ली के बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं। भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ-2026) में हिमाचल प्रदेश का मंडप स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पहाड़ी खाद्य उत्पादों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां कुल्लू की पारंपरिक शॉल और ऊनी स्टॉल से लेकर सिरमौर के फलों के जैम, बिलासपुर के पहाड़ी घी और चटनियों तक की मांग देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा चर्चा दुर्लभ गुच्छी मशरूम की है, जिसकी कीमत गुणवत्ता के अनुसार 15 हजार से 40 हजार रुपये प्रति किलो तक है।
हिमाचल के मंडप की खासियत यह है कि यहां स्थापित 15 स्टॉल पर बड़े ब्रांड के साथ स्थानीय बुनकरों, महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। राज्य के लगभग सभी जिलों के कारीगर और कारोबारी पारंपरिक उत्पादों को नए ग्राहकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
कुल्लू के आयुष सूद के स्टॉल पर समुद्री बकथॉर्न, गुच्छी मशरूम, शहद, शिलाजीत और शिंगू जीरा जैसे पहाड़ी उत्पाद उपलब्ध हैं। इनमें गुच्छी मशरूम खरीदारों का विशेष ध्यान खींच रही है। इसे मोरेल के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से मिलने वाली इस मशरूम का संग्रह कठिन होता है और उपलब्धता भी सीमित रहती है। यही वजह है कि बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक है। आयुष सूद के मुताबिक, अच्छी गुणवत्ता वाली सूखी गुच्छी मशरूम 25 हजार से 40 हजार रुपये प्रति किलो तक बिकती है। आकार, गुणवत्ता और उपलब्धता के आधार पर इसके दाम बदलते रहते हैं। बाजार में इसकी कीमत 15 हजार रुपये प्रति किलो से भी शुरू होती है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडप में भुट्टिको कुल्लू, हिम इरा, हिमाचल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट और नूरपुर सिल्क मिल्स जैसी संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं। इनके माध्यम से हथकरघा, हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्रों और स्थानीय खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
कुल्लू की शॉल में दिखी पारंपरिक बुनाई
हिमाचल की पहचान मानी जाने वाली कुल्लू की शॉल और ऊनी स्टॉल भी मेले में खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। कुल्लू के जयदेव ठाकुर ने बताया कि उनके यहां पारंपरिक तरीके से शॉल और स्टॉल तैयार किए जाते हैं। इनमें मेरिनो भेड़ की ऊन के साथ अंगोरा खरगोश की ऊन का इस्तेमाल भी किया जाता है। वहीं, कुल्लू के नोक सिंह के स्टॉल पर शॉल 2,000 से 6,500 रुपये और ऊनी स्टॉल 1,200 से 4,500 रुपये तक उपलब्ध हैं।
सिरमौर की महिलाओं ने फलों से तैयार किए जैम
मेले में महिला उद्यमिता की झलक सिरमौर की रुहानी तोमर और रितिका तोमर के स्टॉल पर भी दिखाई दे रही है। दोनों पहाड़ी क्षेत्र में उपलब्ध फलों को प्रसंस्कृत कर जैम के रूप में बाजार तक पहुंचा रही हैं। उनके स्टॉल पर आड़ू, आलूबुखारा और खुबानी के जैम उपलब्ध हैं। एक पैक की कीमत 275 रुपये रखी गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए करीब 10 फीसदी छूट भी दी जा रही है।
पहाड़ी घी और चटनियों का भी स्वाद
बिलासपुर की इंद्रा ठाकुर अपने स्टॉल पर हिमाचली खाद्य उत्पादों की विविधता लेकर पहुंची हैं। यहां सेब, पपीता, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और आम की चटनियां 100 से 270 रुपये तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा पहाड़ी गाय का घी 1,400 रुपये प्रति लीटर और सेब का शहद 900 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है। आंवले की चटनी 320 रुपये प्रति किलो, हल्दी का अचार 600 रुपये प्रति किलो और सफेद मक्की का आटा 150 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध है। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक तरीकों से तैयार ये उत्पाद भी मेले में हिमाचल की खाद्य संस्कृति को सामने ला रहे हैं।
लोगों को आ रही पसंद
-हमारी कोशिश है कि कुल्लू की पारंपरिक बुनाई को दिल्ली और देश के दूसरे बड़े बाजारों तक पहुंचाया जाए। ऐसे मेले से स्थानीय बुनकरों को नए ग्राहक और अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है।- जयदेव ठाकुर, कुल्लू के बुनकर
-हम पहाड़ों में पैदा होने वाले फलों से जैम तैयार करते हैं। हमारा प्रयास है कि स्थानीय उपज को बाजार में पहचान मिले और महिलाओं के लिए गांव में ही कारोबार के नए अवसर बनें।-रुहानी तोमर और रितिका तोमर, सिरमौर की महिला उद्यमी
-हम पहाड़ी घी, चटनियां और अचार जैसे पारंपरिक उत्पाद लेकर आए हैं। दिल्ली के ग्राहकों को पहाड़ का स्वाद पसंद आ रहा है। ऐसे आयोजन छोटे कारोबारियों को बड़े बाजार से जोड़ते हैं।-इंद्रा ठाकुर, बिलासपुर की खाद्य उत्पाद कारोबारी
-गुच्छी मशरूम और समुद्री बकथॉर्न जैसे उत्पाद हिमाचल की प्राकृतिक संपदा हैं। इन्हें बाजार तक पहुंचाने में काफी मेहनत लगती है। हमारा प्रयास है कि इन खास पहाड़ी उत्पादों को देशभर में पहचान मिले।-आयुष सूद, कुल्लू के प्राकृतिक उत्पाद कारोबारी