फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hightension OHE wire fell on the railway, trains halt

रेलवे ओएचई पर गिरा हाईटेंशन तार, ठहर गईं गाड़ियां

Mon, 16 Mar 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 16 Mar 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hightension OHE wire fell on the railway, trains halt

फरीदाबाद के बुढ़िया नाले के पास सोमवार की शाम ओवर हेड इलेक्ट्रिसिटी (ओएचई) के ऊपर अचानक हाईटेंशन तार गिरने से जोरदार धमाका हुआ और ओएचई तार टूटकर नीचे गिर गया। इससे फरीदाबाद सेक्शन पर दौड़ने वाली कई गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद गाड़ियों का संचालन शुरू हो पाया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम करीब 4:15 बजे बुढ़िया नाले के पास हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का 66 केवी का हाइटेंशन तार टूट कर ट्रेनों को बिजली सप्लाई देने वाले 25 हजार केवी ओएचई पर गिर गया।
विज्ञापन


गिरने के साथ ही तेज धमका हुआ और ओएचई दो हिस्सों में टूट गया। संयोग रहा कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही रेलवे के कई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। ओएचई तारों की बिजली सप्लाई बंद कर टावर वैगन से अर्थ वायर को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 5:15 बजे रेल परिचालन दोबारा शुरू हो पाया। इस घटना के चलते पलवल से शकूरबस्ती जाने वाली ईएमयू ट्रेन को निजामुद्दीन ही रद्द कर दिया गया। जबकि शकूरबस्ती-पलवल शटल 1:45 घंटे, मुंबई राजधानी 1:00 घंटे, गाजियाबाद-कोसीकलां शटल एक घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस, व अगस्तक्र्तांति राजधानी करीब 45 मिनट की देरी से चली। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed