फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High trans fat in food harmful for health

रेस्टोरेंट खाना खाने वाले हो जाएं सावधान! आपके लिए है बुरी खबर

Sun, 19 Aug 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
High trans fat in food harmful for health
फाइल फोटो
अक्सर रेस्टोरेंट और होटल में मिलने वाला भोजन का स्वाद लाजवाब होता है लेकिन इसमें ट्रांस फैट की ज्यादा मात्रा सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। 
विज्ञापन


हालांकि, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य वनस्पति तेलों और वसा में ट्रांस-फैट को वजन के हिसाब से दो फीसदी तक सीमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

यह कदम हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया की मांग पर पीएमओ, स्वास्थ्य मंत्रालय और कानून मंत्रालय ने उठाया है। उधर, ट्रांस फैट की मात्रा को देश के रेस्टोरेंट, होटल, कैफे और किराना वस्तुओं से भी दूर करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के के अग्रवाल ने बताया कि वर्षों से ट्रांस फैट जंक फूड्स में प्रमुख है। वे रासायनिक रूप से हाइड्रोजन को वनस्पति तेल में जोड़कर बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका जिंदल की मानें तो ट्रांस फैट की वजह से इंसान के आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

ऐसे तैयार होता है ट्रांस फैट
ट्रांस फैट वनस्पति तेलों में हाइड्रोजन अणुओं को पंप करके बनाया जाता है। यह तेल की रासायनिक संरचना को बदल उसे तरल से ठोस में बदलता है।

इस प्रक्रिया में उच्च दबाव, हाइड्रोजन गैस और धातु उत्प्रेरक शामिल हैं। इसलिए ट्रांस फैट में कैलोरी की अधिकता होती है। यह वजन बढ़ाने और टाइप 2 मधुमेह को बढ़ाता है।       
 

इस तरह से कर सकते हैं बचाव

डॉ. सारिका जिंदल ने बताया कि किसी भी तरह के तेल को खरीदते वक्त उसके पैकेट पर ट्रांस फैट की मात्रा पर गौर करें। चिप्स, बिस्कुट से लेकर नमकीन तक के खाद्य पैकेट पर इसकी मात्रा का विवरण दिया जाता है।

वसा रहित या एक प्रतिशत डेयरी उत्पादों, लीन मीट, मछली, साबुत अनाज वाले खाद्य पदार्थ और फल व सब्जियों जैसे संतृप्त वसा वाले भोजन को चुनें। उनका कहना है कि लोगों को ऐसा भोजन करना चाहिए, जिसमें संतृप्त वसा, ट्रांस वसा और कोलेस्ट्रॉल कम हो।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed