दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी, आज जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में गर्मी ने सोमवार को दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 जून 1945 को सबसे ज्यादा तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पहले ही 10 जून के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर रखा था।
वहीं मंगलवार सुबह होते ही गर्मी ने एक बार फिर अपनी तल्खी दिखानी शुरू कर दी। मेट विभाग की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार(11 जून) सुबह दिल्ली के पालम में 33 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो काफी ज्यादा है। इसके साथ ही आज दिल्ली-एनसीआर की हवा में धूल-धूल साफ देखी जा सकती है। यह संकेत है कि इस समय गर्मी के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के पालम केंद्र पर अब तक का सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 9 जून 2014 को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। हालांकि सफदरजंग में दर्ज तापमान को ही आधिकारिक माना जाता है।
सोमवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 45.6 और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 दर्ज हुआ। बीते 10 साल में जून माह में इतना अधिकतम तापमान कभी नहीं रहा।
आज ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में मौसम विभाग का रिज केंद्र भी खासा गर्म रहा। यहां तापमान 47.9, आयानगर में 47.0 व जाफरपुर में 46.7, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 47.1, नजफगढ़ में 46.3, लोदी रोड में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
आज ऑरेंज अलर्ट
गर्मी के तेवर देखते हुए 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जून व 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। वहीं, लू के थपेड़े भी लगते रहेंगे। मंगलवार को तापमान 44 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि शाम होते-होते 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 12 व 13 जून को धूल भरी आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण तापमान में मामूली गिरावट होगी।
दस साल का जून का रिकॉर्ड
2018 43.1 (01 जून)
2017 44.6 (05, 06 जून)
2016 42.9 (05 जून)
2015 42.9 (09 जून)
2014 45.5 (10 जून)
2013 40.6 (01 जून)
2012 45.4 (01 जून)
2011 43.6 (08 जून)
2010 44.8 (20 जून)
2009 43.9 (25 जून)