फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High-tech machines will clean the Najafgarh drain.

Delhi NCR News: नजफगढ़ ड्रेन की सफाई करेंगी हाईटेक मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
--मेड-इन-इंडिया ड्यूल-पर्पज हार्वेस्टर्स से स्रोत पर ही प्रदूषण रोकने और जलभराव कम करने की पहल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। नजफगढ़ ड्रेन, जो लंबे समय से यमुना में प्रदूषण का बड़ा स्रोत रहा है। उसकी सफाई के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अत्याधुनिक ड्यूल-पर्पज वीड हार्वेस्टर कम ट्रैश स्किमर मशीनें तैनात की हैं। इन मशीनों का उद्घाटन मंत्री परवेश साहिब सिंह ने किया। नई मशीनें 112 हॉर्सपावर इंजन से लैस हैं। ये मशीनें करीब 14 क्यूबिक मीटर तक कचरा संग्रह कर सकती हैं। मरीन-ग्रेड स्टील से बनी ये मशीनें उथले पानी में भी प्रभावी ढंग से काम करती हैं और इनका एडवांस्ड कन्वेयर सिस्टम लगातार सफाई सुनिश्चित करता है। करीब 2.90 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई यह परियोजना शहरी प्रशासन में तकनीक के बढ़ते उपयोग को दर्शाती है। मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा कि नजफगढ़ ड्रेन की सफाई सीधे यमुना की स्वच्छता से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि कैटमरैन डिजाइन और ड्यूल वीड-कटिंग सिस्टम से लैस ये मशीनें एक साथ कचरा और जलकुंभी हटाने में सक्षम हैं, जिससे पानी का प्रवाह सुधरेगा और बाढ़ के खतरे में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed