फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High speed car hits two policemen in Gurugram

Gurugram: ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को कार ने मारी टक्कर, हादसे में दोनों पुलिसकर्मी घायल; चालक फरार

Sat, 26 Jul 2025 08:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Jul 2025 08:04 PM IST
सार

गुरुग्राम में सीईटी ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार किआ सेल्टोस कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर फरार चालक की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
High speed car hits two policemen in Gurugram
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की यातायात ड्यूटी में शनिवार की सुबह एमजी रोड स्थित एम3एम बिल्डिंग के पास तैनात दो पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार किआ सेल्टोस कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों पुलिसकर्मी काफी दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से भाग गया।

विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही यातायात जोनल अधिकारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही रोहित व हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत तैनात कर्मी कौशल को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में रोहित की पसलियां टूट गईं और कौशल को सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यातायात पुलिसकर्मी रोहित और एचकेआरएन के तहत लगे कौशल सीईटी परीक्षा केंद्र के पास यातायात व्यवस्था को संभाल रहे थे। इसी दौरान वहां पर एक गाड़ी का टायर पंक्चर होने से सड़क पर जाम लग गया था। दोनों जवान इफको चौक से एमजी रोड की ओर उस गाड़ी को हटवाने के लिए आए थे। इसी दौरान एम3एम बिल्डिंग के सामने तेज रफ्तार लाल रंग की किआ सेल्टोस कार ने दोनों पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डीएलएफ फेज-2 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में दोनों कर्मियों के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन निजी अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों की हालत के बारे में पता किया। उन्होंने डाक्टरो से भी दोनों कर्मियों के स्वास्थ्य की स्थिती बारे जानकारी ली। पुलिस उपायुक्त ने दोनों पुलिसकर्मियों को सीईटी परीक्षा के दौरान अपनी ड्यूटी समर्पित भाव से करने के लिए हौसला अफजाई भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed