फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High speed bike slipped on the road one dead

तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसली, एक की मौत, 100 किमी प्रति घंटा से ज्यादा थी रफ्तार

Tue, 24 Sep 2019 09:45 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 24 Sep 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
High speed bike slipped on the road one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) थाना इलाके में मथुरा रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसल गई। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि गिरने के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक चला रहे एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्स के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। एनएफसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अधिकारियों के अनुसार तुगलकाबाद निवासी शिवशंकर प्रसाद (30) और राजा कुमार (28) सब्जी विक्रेता थे। दोनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने बवाना गए थे और देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 3 बजकर 24 मिनट पर मथुरा रोड पर माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। 
विज्ञापन


बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। शिवशंकर प्रसाद व राजा कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। बाइक की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बेहोशी की हालत में काफी दूर पड़े हुए थे। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर वैन ने दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने शिवशंकर प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। राजा कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed