{"_id":"6a09cd93c785de5d3905bbe2","slug":"high-level-inquiry-to-be-conducted-into-the-fire-in-rajdhani-express-coach-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136838-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग की होगी उच्च स्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग की होगी उच्च स्तरीय जांच
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद उत्तर रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उत्तर रेलवे मुख्यालय के अनुसार, एहतियात के तौर पर पूरे रेलवे नेटवर्क में कोचों की अग्नि सुरक्षा प्रणालियों और परिचालन प्रोटोकॉल की व्यापक समीक्षा भी शुरू कर दी गई है। रेलवे ने कहा कि यात्री सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 5:15 बजे कोटा मंडल के नागदा के पास ट्रेन संख्या 12431 के पिछले हिस्से के दो कोचों में आग लगने का पता चला। घटना के बाद ट्रेन में लगी स्वचालित सुरक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं और ट्रेन स्वत: रुक गई। ट्रेन चालक दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित कोचों को बाकी रेक से अलग कर दिया। इससे अन्य डिब्बों में सवार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। रेलवे के अनुसार घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।