Delhi: हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से तलब की अदालतों की सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट, नौ अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई
पीठ ने कहा कि लागू की गई सिफारिशों और कदमों पर आधारित होनी चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर को होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी में अदालत परिसरों की सुरक्षा मजबूत करने के मुद्दे पर ताजा स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने पुलिस उपायुक्त द्वारा पेश स्थिति रिपोर्ट पर गौर किया। इसमें अदालत परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों की बैठक के आधार पर कई सिफारिशें और कदम सुझाए गए थे।
पीठ ने कहा कि ताजा स्थिति रिपोर्ट छह मई को सभी हितधारकों द्वारा आयोजित संयुक्त बैठक के अनुसार सुझाई गई, लागू की गई सिफारिशों और कदमों पर आधारित होनी चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर को होगी। पीठ निचली अदालतों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।