{"_id":"64b59f3819e6043517060507","slug":"high-court-summons-delhi-police-report-regarding-security-courts-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से तलब की अदालतों की सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट, नौ अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से तलब की अदालतों की सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट, नौ अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई
Tue, 18 Jul 2023 01:36 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:36 AM IST
सार
पीठ ने कहा कि लागू की गई सिफारिशों और कदमों पर आधारित होनी चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी में अदालत परिसरों की सुरक्षा मजबूत करने के मुद्दे पर ताजा स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने पुलिस उपायुक्त द्वारा पेश स्थिति रिपोर्ट पर गौर किया। इसमें अदालत परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों की बैठक के आधार पर कई सिफारिशें और कदम सुझाए गए थे।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि ताजा स्थिति रिपोर्ट छह मई को सभी हितधारकों द्वारा आयोजित संयुक्त बैठक के अनुसार सुझाई गई, लागू की गई सिफारिशों और कदमों पर आधारित होनी चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर को होगी। पीठ निचली अदालतों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन