{"_id":"5ddef42c8ebc3e54a35338a3","slug":"high-court-sent-malvinder-and-godhwani-into-ed-custody-for-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएफएल घोटालाः हाईकोर्ट ने मालविंदर और गोधवानी को एक दिन की ईडी हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएफएल घोटालाः हाईकोर्ट ने मालविंदर और गोधवानी को एक दिन की ईडी हिरासत में भेजा
Thu, 28 Nov 2019 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
delhi high court
हाईकोर्ट ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में धन की कथित हेराफेरी से संबंधित धन शोधन मामले में आरोपी फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक मालविंदर सिंह और सह-आरोपी सुनील गोधवानी को बृहस्पतिवार तक ईडी हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
ईडी ने कोर्ट से इन दोनों आरोपियों की हिरासत 28 नवंबर तक बढ़ाने की मांग की थी। इससे पहले निचली अदालत ने आरोपियों का रिमांड बढ़ाने से इंकार करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस आदेश को ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति चंद्रशेखर ने निचली अदालत के आदेश के खारिज करते हुए बुधवार को मालविंदर सिंह व रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के पूर्व सीएमडी सुनील गोधवानी को एक दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
निचली अदालत इन आरोपियों को सात दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने इन दोनों को 14 नवंबर को तिहाड़ जेल से हिरासत में लिया था। आरएफएल घोटाले में दिल्ली पुलिस की पूछताछ के बाद कोर्ट ने इन आरोपियों को जेल भेज दिया था।