{"_id":"5ecf0a278ebc3e90294c444c","slug":"high-court-seeks-status-report-on-arrangements-for-kovid-19-patients-from-center-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली से मांगी कोविड-19 मरीजों के लिए व्यवस्थाओं पर स्टेटस रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली से मांगी कोविड-19 मरीजों के लिए व्यवस्थाओं पर स्टेटस रिपोर्ट
Thu, 28 May 2020 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 May 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
delhi high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र व दिल्ली सरकार से कोरोना मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं और हेल्पलाइन सुविधाओं की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
वीडियो में धर्मेंद्र भरद्वाज नाम के एक व्यक्ति ने कोरोना संकट में अपनी लाचारी और केंद्र व दिल्ली सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबरों पर गैर जिम्मेदाराना रवैये को उजागर किया है।
विज्ञापन
वीडियो में भरद्वाज ने दावा किया कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, वहां सभी सुविधाएं मुहैया कराने जैसे सरकार के सभी दावे हवाई हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अपनी कोरोना पीड़ित मां के लिए वेंटिलेटर और बिस्तर प्राप्त करने के लिए दर-दर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
कई अस्पतालों में धक्के खाने के बाद जब उसने दिल्ली व केंद्र सरकार की हेल्पलाइन पर फोन किया तो वहां से भी कोई सार्थक जवाब नहीं मिला। जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस रजनीश भटनागर की खंड पीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में एक न्यायमित्र नियुक्त किया है और केंद्र व दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।
चीफ जस्टिस डीएन पटेल की पीठ 3 जून को इस मामले में सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट ने साथ ही दोनों सरकारों को हेल्पलाइन की क्षमताओं का आकलन करने और यह बताने को कहा है कि क्या हेल्पलाइन वर्तमान व भविष्य के अपेक्षित कॉल ट्रैफिक से निपटने के लिए तैयार हैं।
कोर्ट ने साथ ही कहा कि तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए ऐसा लगता है कि जीएनसीटीडी के हेल्पलाइन नंबरों पर लोगों को यह भी बताना चाहिए कि किस अस्पताल में कितने बिस्तर उपलब्ध हैं, कहां कितने वेंटिलेटर हैं। कॉल करने वाले के घर के आस पास सरकारी व निजी अस्पतालों में क्या सुविधाएं हैं आदि जानकारी देनी चाहिए।