{"_id":"5ea4f0a683fdcb419d4a8fb5","slug":"high-court-seeks-report-from-authorities-on-efforts-to-prevent-corona-infection-in-jails","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने जेलों में कोरोना संक्रमण रोकने के प्रयासों पर अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, एक आरोपी ने मांगी अंतरिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने जेलों में कोरोना संक्रमण रोकने के प्रयासों पर अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, एक आरोपी ने मांगी अंतरिम जमानत
Sun, 26 Apr 2020 07:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने जेलों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे एहतियाती कदम को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। न्यायाधीश ने एक आरोपी की ओर से कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दायर अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिए।
न्यायाधीश बृजेश सेठी ने हत्या के मामले के आरोपी की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई की। याचिका में आरोपी ने जेल में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना के कारण अंतरिम जमानत की मांग की।
आरोपी ने कहा कि उसे लगता है कि अगर वह जेल में रहा तो वह कोरोना संक्रमित हो जाएगा। इस पर न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जेल में किए जा रहे प्रयासों की रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन
कोर्ट ने अधीक्षक से पूछा कि जेल में सामाजिक दूरी के नियम का पालन किस तरह से किया जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। उल्लेखनीय है कि जेलों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई कैदियों को प्रावधानों के तहत अंतरिम जमानत दी गई है।

होम डिलीवरी में रिटेल स्टोर बरत रहे हैं सतर्कता
हाल ही में पिज्जा ब्वॉय और सब्जी विक्रेता में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद स्टोर संचालक होम डिलीवरी में अधिक एहतियात बरत रहे हैं। आपका बाजार के मालिक शंकर गुप्ता ने बताया कि द्वारका के सभी सेक्टरों में सामान की डिलीवरी दे रहे हैं। खाद्य उत्पादों की मांग अधिक है और पहले से ग्रॉसरी के ऑर्डर अधिक मिल रहे हैं।
विशाल मेगामार्ट से भी जरूरी उत्पादों की केवल होम डिलीवरी ही दी जा रही है ताकि सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए लोगों की जरूरतें पूरी की जा सके। द्वारका सेक्टर-7 के एक रिटेल स्टोर में ग्राहकों की भीड़ थोड़ी अधिक थी, लेकिन सभी सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे।