फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court responds to petition on the victims plea in case of daati rape matter

दाती रेप मामला: हाईकोर्ट ने पीड़िता की याचिका पर पुलिस से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 30 अगस्त

Sat, 21 Jul 2018 08:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
High Court responds to petition on the victims plea in case of daati rape matter
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट ने दाती महाराज उर्फ मदन लाल से जुड़े दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह निर्देश पीड़िता की उस याचिका पर जारी किया है, जिसमें पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है।

विज्ञापन


जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर केस में अब तक हुई प्रगति पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में अधिवक्ता प्रदीप तिवारी के जरिये याचिका पर सवाल उठाते हुए पीड़िता ने कहा कि एफआईआर के डेढ़ माह बाद भी दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मुद्दे पर जिला अदालत व हाईकोर्ट भी सवाल उठा चुकी है, इसलिए जांच की निगरानी डीसीपी क्राइम ब्रांच को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में पीड़िता ने कहा कि मामले की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर फौरन सीबीआई को सौंपी जाए। दाती महाराज व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा दाती महाराज के दिल्ली व राजस्थान के पाली स्थित आश्रमों को सील किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed