फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High court issues notice to Arvind Kejriwal against Jaitley

HC ने केजरीवाल पर लगाया 10 हजार जुर्माना, कहा- जेटली से न करें अपमानजनक सवाल

Thu, 27 Jul 2017 09:42 AM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Thu, 27 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
High court issues notice to Arvind Kejriwal against Jaitley
फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली बनाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मानहानि केस-दो मामले में जवाब दाखिल न करने पर हाईकोर्ट ने केजरीवाल पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अरुण जेटली ने केजरीवाल के वकील रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जेठमलानी की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद केजरीवाल पर 10 करोड़ रुपये मानहानि का मुकदमा ठोक दिया था।

विज्ञापन

      
हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार पंकज गुप्ता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को दस हजार रुपये का जुर्माना जमा कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिये केजरीवाल को दो सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

   
हाईकोर्ट ने 23 मई को केजरीवाल को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न उन पर मानहानि का मुकदमा चलाया जाये। मामले की बुधवार को सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील ऋषिकेश कुमार ने कोर्र्ट के समक्ष कहा कि जवाब दाखिल करने के लिये उन्हें कुछ और समय चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेठमलानी ने छोड़ा केजरीवाल का साथ

High court issues notice to Arvind Kejriwal against Jaitley

इस आगय््रह का अरुण जेटली के वकील मानिक डोगरा ने विरोध किया। केंद्रीय वित्त व रक्षा मंत्री जेटली ने मानहानि मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद जेटली ने केजरीवाल पर मानहानि का यह दूसरा मुकदमा दायर किया था।
 
बता दें कि संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष 17 मई को सुनवाई के दौरान अरुण जेटली के लिये वरिष्ठ अधिवक्ता जेठमलानी के लिये कुछ शब्दों का प्रयोग किया था जो उन्हें आपत्तिजनक लगा था। इससे जुड़े दूसरे मामले की सुनवाई के दौरान एक अन्य जज ने जेठमलानी की टिप्पणी को लज्जजनक करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed