फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High court asked delhi government to give salary to mcd employee

15 जून से पहले दो सफाई कर्मियों का वेतन : HC

Fri, 12 Jun 2015 04:56 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
High court asked delhi government to give salary to mcd employee

दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के राजनीतिक रंग लेते ही दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार को तीनों ही निगमों के मेयर से  मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने एमसीडी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल के आश्वासन के बाद अभी तक दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के लिए जरूरी वेतन तक जारी नहीं किया। इस मामले पर भी राज्यपाल ने हस्तक्षेप कर आज एमसीडी के लिए 293 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाते हुए दिल्ली सरकार को आदेश दिया है कि सरकार 15 जून से पहले सफाई कर्मचारियों को उनका वेतन दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दिल्ल के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि एमसीडी के अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग तो केंद्र सरकार करती है और उनकी सैलरी की बात आती है तो इसके लिए दिल्ली सरकार को दोष दिया जाता है।

बता दें कि केजरीवाल ने एक जनसभा कर सफाई कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया था कि वह मई तक का वेतन तो उन्हें दे रहे हैं लेकिन अगर जून में उन्हें वेतन ने मिले तो वह केंद्र सरकार के पास जाएं और उनसे सैलरी मांगे क्योंकि नगर निगमों में उन्हीं की सरकार है।

मनीष सिसोदिया ने उठाए गंभीर सवाल

High court asked delhi government to give salary to mcd employee

इस बीच आज राहुल गांधी खुद सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंच गए और उन्हें समर्थन देने की बात कही। इस बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा- 'ट्रांसफर-पोस्टिंग कौन करेगा? ACB कौन चलाएगा?

ये सब बताने के लिए तो संविधान विशेषज्ञ हैं। चित भी मेरी, पट भी मेरी, अंटा मेरे बाबा का...नगर निगम के मामले में गृह मंत्रालय यही तो कर रहा है।'

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि नगर निगम में ट्रांसफर की अप्रैल में गई फाइलें तो Home Ministry ने रोक ऱखी है जबकि सैलरी केजरीवाल देंगे, कूड़ा केजरीवाल उठवाएंगे?

असफर काम न करें तो एक्शन Home Ministry लेगी और कर्मचारियों की सैलरी का इंतजाम केजरीवाल करेंगे? MCD के अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग Home Ministry तय करेगी, उनसे कूड़ा केजरीवाल उठवाएंगे?

ये है उनका ‌अगला ट्वीट- Files हम देखेंगे। 10 दिन में एक बार भी ये क्यूं नहीं कहते कि कूड़ा भी हम उठवा देंगे। जिस तरह दिन में 10 बार MHA और LG साहब कहते रहते हैं कि दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग हमारा काम है। ACB हमारे पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed