{"_id":"5060e22772f25020bd778404fc0d7125","slug":"high-court-ask-detailed-report-on-case-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के थानों में जमा हैं 2.86 लाख प्रॉपर्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के थानों में जमा हैं 2.86 लाख प्रॉपर्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Jul 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के थानों में 2,86,741 वाहन व सामान केस प्रॉपर्टी के रूप में जमा है। मामलों के निपटारे में देरी होने के कारण इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस को विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है और पूछा है कि केस प्रॉपर्टी का निपटारा कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति जेआर मिड्ढा के समक्ष पेश रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि राजधानी में दुर्घटनाग्रस्त व चोरी किए गए 25,547 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें से 19,970 वाहन की हालत ऐसी है कि उन पर विचार करने की जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, 2479 वाहनों को थानों के बाहर खड़ा किया गया है। विभिन्न थानों के मालखाने में नगदी, दस्तावेज, जेवरात आदि जमा है। थानों में कार, तिपहिया व मोटर साइकिल खुले में खड़े हैं।
रिपोर्ट के अनुसार तय नियम के तहत वास्तविक हकदार के नहीं मिलने पर अदालत की मंजूरी के बाद वाहन को जब्त कर लिया जाता है। लंबी कानूनी प्रक्रिया के कारण ज्यादातर वाहनों व सामान पर कोई दावा ही नहीं करता।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जब्त वाहनों के मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि यदि ठीक हालत वाले वाहनों को भी 15 दिन थाने में खड़ा कर दिया जाता है तो वह भी चलने लायक नहीं रहता।