फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high alert after terror attack inputs in delhi

दिल्ली पर आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट के बाद पैराग्लाइडिंग और हॉट बैलून उड़ाने पर रोक

Tue, 11 Oct 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
high alert after terror attack inputs in delhi
दिल्ली में आई अलर्ट

आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बल के जवान दिल्ली के महत्वपूर्ण जगहों पर गश्त कर रहे हैं। पुलिस की टीम बसों व ट्रेन में तलाशी ले रही हैं।

विज्ञापन


भारी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बलों को रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, भीड़भाड़ वाले मार्केट और हवाई अड्डा पर तैनात किया गया है। इसके अलावा मंदिरों और रामलीला स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


संसद पर हमले की आशंका को देखते हुए वहां की सुरक्षा को भी चाक चौबंद कर दिया गया है। यहां सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

रावण दहन के दौरान हो सकती है वारदात

high alert after terror attack inputs in delhi

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद दशहरा में दिल्ली पुलिस सुरक्षा को लेकर चौकन्नी हो गई है। आशंका है कि रावण दहन के दौरान आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

इसको देखते हुए महत्वपूर्ण जगहों पर स्वाट कमांडो को मुस्तैद कर दिया गया है। आयोजन स्थल से एक किलोमीटर दूर से ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

आतंकी हमले की गुंजाइश को देखते हुए पूरी दिल्ली में 11 अक्तूबर से 6 नवंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान रिमोट से संचालित उड़ने वाले खिलौने, ड्रोन, हॉट बैलून और पैराग्लाइडिंग आदि पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जगह जगह छुपे हुए कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। आयोजन स्थल के आस पास स्वाट टीम के अलावा जगुआर टीमें गश्त कर रही हैं। इसके अलावा पीसीआर वैन, क्यूआरटी और घुड़सवार दस्ता को अलर्ट पर रखा गया है।

मेट्रो की सुरक्षा की तैयारियों की हुई समीक्षा 

high alert after terror attack inputs in delhi
हाई अलर्ट

दशहरा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए मेट्रो की सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई है। सीआईएसएफ के डिप्टी आईजी ऑपरेशन माहेश्वर दयाल ने 8 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान मेट्रो की सुरक्षा में लगे क्विक रिएक्शन टीम, महिला कमांडो, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड की तैयारियों को परखा गया। सीआईएसएफ के प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि त्योहारों में मेट्रो में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होती है।

भीड़ की वजह से यात्रियों की जांच में ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए जवानों की ज्यादा से ज्यादा तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी मॉनिटरिंग  के जरिए संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु पर निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed