{"_id":"e9e37bf38552bcacfdc5e1a7e6dc08d5","slug":"hero-motor-corp-case-hmm-took-back-strike-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो मोटो कॉर्पः हड़ताल खत्म, आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो मोटो कॉर्पः हड़ताल खत्म, आंदोलन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 14 Aug 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में दो पहिया बनाने वाली कंपनी हीरो मोटो कॉर्प से यूनियन नेताओं की बर्खास्तगी को लेकर कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच उपजा विवाद बुधवार देर रात समाप्त हो गया।
विज्ञापन
कंपनी के समर्थन में हिंद मजदूर महासभा (एचएमएम) के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली। लेकिन 750 ठेका श्रमिकों की बहाली पर कोई बात नहीं बनी।
विज्ञापन
इस मुद्दे में एचएमएम के साथ नहीं होने के चलते ठेका श्रमिक अभी भी आंदोलन पर बैठे हैं, जिसमें बृहस्पतिवार को डीसी के साथ मीटिंग कर अपनी बात रखेंगे।
हीरो मोटो कॉर्प में यूनियन नेताओं की बर्खास्तगी के बाद मंगलवार को हिंद मजदूर महासभा के आह्वान पर करीब एक दर्जन कंपनियों में हड़ताल का ऐलान कर दिया गया था।
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर औद्योगिक अशांति के मद्देनजर सुरक्षा के भी भारी इंतजाम कर दिए गए थे। देर रात कंपनी प्रबंधन के साथ संगठन पदाधिकारियों को ही सुलह के प्रयास शुरू हो गए थे, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक चली वार्ता के बाद एचएमएम नेताओं ने हड़ताल वापसी की घोषणा कर दी।
हालांकि इसमें हीरो मोटो कॉर्प में पिछले 16 सालों से जुड़े 750 से ज्यादा ठेका श्रमिकों का मुद्दा भी जुड़ा हुआ था, जिन्हें कंपनी प्रबंधन ने बिना नोटिस दिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
देर रात एचएमएम पदाधिकारियों के साथ कंपनी प्रबंधन की हुई मीटिंग के बाद उन्होंने हड़ताल वापसी की घोषणा कर दी। लेकिन 750 श्रमिकों को निकालने के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई।
इससे गुस्साए श्रमिकों ने बुधवार को लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में आए श्रमिकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन बिना नोटिस के उन्हें बाहर नहीं निकाल सकते। श्रमिकों का नेतृत्व कर रहे महेंद्र ने बताया कि जिला उपायुक्त ने बृहस्पतिवार को मीटिंग के लिए बुलाया है।