फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hero Moto Corp zonal Injarc obscene gestures to the woman.

हीरो मोटो कॉर्प के अधिकारी ने की अश्लील हरकत

Sun, 23 Aug 2015 08:36 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Aug 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
Hero Moto Corp zonal Injarc obscene gestures to the woman.
वसंतकुंज इलाके के वसंत स्क्वायर मॉल में शुक्रवार रात हीरो मोटो कॉर्प के जोनल इंचार्ज को महिला से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करते हुए पीड़िता के पति ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


बाद में आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तारी का विरोध करने पर जोनल इंचार्ज के दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है।

घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।  दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला परिवार के साथ नेबसराय इलाके में रहती है।

विज्ञापन

पति ने किया विरोध तो दी धमकी

Hero Moto Corp zonal Injarc obscene gestures to the woman.

उसके पति आईजीआई एयरपोर्ट में बड़े पद पर तैनात हैं। महिला अपने पति के साथ शुक्रवार शाम को वसंत स्क्वायर मॉल गई थी।

बताया गया है कि जब वह मॉल से बाहर निकल रही थी उसी समय मॉल के गेट के बाहर हीरो मोटो कॉर्प कंपनी का जोनल इंचार्ज रामू राय (42) उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

महिला व उसके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। बाद में आरोपी रामू राय को पकड़ लिया गया। लोगों ने आरोपी की मौके पर पिटाई कर दी।

मेडिकल जांच में हुई शराब की पुष्टि

Hero Moto Corp zonal Injarc obscene gestures to the woman.

महिला ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। दूसरी बार कॉल करने पर पुलिस पहुंची।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रामू राय ने घटना के समय शराब पी रखी थी। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हो गई है।

रामू राय के दोस्त ने जब उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया तो उसे भी पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed