{"_id":"f8fce7a054ea3afa223a9836c8f46b27","slug":"hero-honda-chowk-gurgaon-accident-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो होंडा चौक के पास दुर्घटना, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो होंडा चौक के पास दुर्घटना, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 10 Mar 2014 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर हीरो होंडा चौक के पास आधी रात को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के वक्त हाइवे पर खडे़ ट्रक को पीछे से आ रहा ट्रक ड्राइवर देख नहीं पाया और ट्रक उससे जा टकराया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
पढ़ें: वैन के नीचे आ गईं तीन बच्चियां, एक की मौत
घटना देररात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है जिसमें दिल्ली से मानेसर की तरफ ट्रक जा रहा था। हीरो होंडा चौक के करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर ट्रक चालक ने हाइवे किनारे ट्रक खड़ा कर चला गया।
विज्ञापन
इस दौरान पीछे से आ रहे आयशर ट्रक चालक देख नहीं पाया और वह हाइवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। जिसमें ट्रक चालक सद्दाम (23) और युसुफ (22) की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त किनारे खड़े ट्रक में कोई नहीं था।
विज्ञापन
पढ़ें: ये कैसा नशा, सगे भाई को कुल्हाड़ी से काट दिया
दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में ले लिया। रविवार को दोनों का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई अजीत सिंह के अनुसार हाइवे किनारे खड़े ट्रक को जब्त कर लिया गया है जिसमें ट्रक चालक और उसके मालिक की तलाश की जा रही है।