फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hemp smuggling in the name of masks and PPE kit for covid, two arrested

कोविड के लिए मॉस्क और पीपीई किट सप्लाई के नाम पर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2021 09:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 02 Jan 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Hemp smuggling in the name of masks and PPE kit for covid, two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

टेंपो पर कोविड के लिए मॉस्क और पीपीई किट सप्लाई करने के बहाने बदमाश गांजे की तस्करी कर रहे थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 950 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान नांगलोई, दिल्ली निवासी चंदन शाह (30) और पटना, बिहान निवासी कृष्ण देव राय (65) के रूप में हुई है। दोनों ओडिशा से खाने-पीने की अन्य वस्तुओं के साथ छिपाकर गांजा लाते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मामले में पुलिस को ट्रक चालक की भी तलाश है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि डीसीपी भीष्म सिंह और इंस्पेक्टर शिव दर्शन व अन्यों की टीम को सूचना मिली थी कि गांजा सप्लाई करने वाले कुछ बदमाश कुंवर सिंह नगर, नांगलोई में आने वाले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को वहां जाल बिछा दिया। इस दौरान पुलिस ने सफेद रंग का एक मिनी टेंपो आते हुए देखा। टेंपो पर मॉस्क और पीपीई किट सप्लाई करने का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस ने टेंपो को रोककर उसकी तलाश ली तो उसमें से 950 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चंदन और कृष्ण देव को मौके से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान कृष्ण ने बताया कि उसके नौ बच्चे हैं। पिछले साल उसे मुन्ना नामक एक शख्स मिला था। उसने ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली सप्लाई करने के लिए कहा था। गांजा सप्लाई के लिए उसने अपने साथ चंदन नामक युवक को मिलाया। दोनों ओडिशा से बलिया निवासी अर्जुन के ट्रक में गांजा लाते थे। यहां दिल्ली लाकर अलग-अलग सप्लायर को बेच दिया करते थे। इसके बदले इनको मोटी कमाई होती थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed