फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Help being provided in the Containment Zone from WhatsApp group in delhi 

लॉकडाउन दिल्लीः  व्हाट्सएप ग्रुप से कन्टेनमेंट जोन में पहुंचाई जा रही मदद

Fri, 17 Apr 2020 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Help being provided in the Containment Zone from WhatsApp group in delhi 
whatsapp GROUP

कन्टेनमेंट जोन में दिल्ली सरकार के व्हाट्सएप ग्रुप आम लोगों के लिए मददगार बना हुआ है। घरों में बंद लोग ग्रुप पर अपनी जरूरतों की जानकारी देते हैं। इसके बाद मौके पर तैनात अधिकारी इसकी आपूर्ति का इंतजाम करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर जोन के नोडल अधिकारी, भूख राहत केंद्र व आवश्यक सेवा प्रदाताओं के नंबर जारी किए हैं। पूरी टीम जोन की सीमा के नजदीक 24 घंटे मौजूद रहती है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि कन्टेनमेंट जोन के निवासी अपने घर से बाहर नहीं जा सकते। हर जोन में रहने वाले लोगों को भोजन, राशन, चिकित्सा आदि की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक टीम बनाई गई है। इनके मोबाइल नंबर सभी को दिए गए हैं। इसके साथ कन्टेनमेंट जोन के अंदर ही एक केंद्र बनाया गया है, जहां रोजाना सुबह दैनिक उपयोग का सामान पहुंच जाता है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ हर जोन का अपना व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें नोडल अधिकारियों के साथ सभी स्थानीय निवासी शामिल हैं। ग्रुप में लोग अपनी जरूरतों की मांग रख सकते हैं और अधिकारियों की टीम इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करवाती है। इससे राहत केंद्रों की जानकारी भी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्टेनमेंट जोन में सभी की जांच जरूरी नहीं : सीएम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कन्टेनमेंट जोन में जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति की जांच हो। केजरीवाल के मुताबिक, टीमें घर-घर सर्वे कर रही है। यह काम 100 फीसदी होगा। अगर किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं तभी उसकी जांच होगी। ऐसा नहीं है कि जोन के हर सदस्य के जांच होनी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed