{"_id":"6816686858f555910a02dd84046be5e9","slug":"heavy-vehicles-may-be-banned-in-atta-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा हुआ तो नहीं गुजरेंगी अट्टा से बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा हुआ तो नहीं गुजरेंगी अट्टा से बसें
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 05 Mar 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में आने वाले समय में अट्टा और सेक्टर 18 मार्केट के बीच के रास्ते पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
अट्टा मार्केट में बसों के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम को दूर करने के लिए प्राधिकरण इस पर विचार कर रहा है। हालांकि इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशा जा रहा है।
उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इस मसले पर प्राधिकरण और परिवहन विभाग की बैठक भी जल्द होने वाली है।
एक विकल्प यह है कि अट्टा पीर से अट्टा मार्केट की तरफ बैरियर लगा दिया जाए, जिससे भारी वाहन मार्केट से न गुजरें। भारी वाहन सेक्टर 27 के बीच के रास्ते से एमपी दो पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
अभी इसे फाइनल नहीं किया गया है। ऐसा होने पर अट्टा में बसों की वजह से लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी।