फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain water entered houses and shops, could not get rid of waterlogging

भारी बारिश से घरों और दुकानों में घुसा पानी, जलभराव से नहीं मिली निजात

Sat, 16 Jul 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 16 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain water entered houses and shops, could not get rid of waterlogging
जलभराव

 शुक्रवार को हुई बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की पोल खोल कर रख दी। पानी निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा शहर टापू में तब्दील हो गया। पुरानी अनाज मंडी सड़क पर घुटनों तक पानी जमा होने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई और पानी साथ बने घरों व दुकानों में घुस गया। विजय चौक, नई अनाज मंडी, लखपत चौक सहित विभिन्न जगहों पर भी जलभराव हो गया। जिसकी वजह से  लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


नगर पालिका के अधिकारी व पार्षदों की एक बैठक उपायुक्त व विधायक के साथ नाले व नालियों की सफाई को लेकर गत शनिवार को हो चुकी है। जिसमे डीसी ने सफाई के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी नगर में सफाई नही हो पाई। जिसका खामियाजा शुक्रवार  को हुई तेज बरसात के कारण लोगों को उठाना पड़ा।
विज्ञापन


कस्बे में पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। जिसकी वजह से कस्बेवासियों के साथ-साथ आने जाने-वाले राहगीर व वाहन चालकों को भारी जहमत उठानी पड़ी। पानी घरों व दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकुट गोयल, राजू, अमानत अली, सुनील, सेवाराम, त्रिलोक ,सीमा, सुशीला, कविता, दिव्या का कहना है कि कस्बे के सभी छोटे बडे़ नाले सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से अटे हुए हैं। इसकी वजह से जगह जगह पानी जमा हो गया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरभगवान सिंह बिल्ला ने बताया की पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते विभिन्न स्थानों पर जल भराव हो गया। उन्होंने बताया कि विजय चौक पर नाले व नालियों के अवरुद्ध होने के कारण तालाब का  रूप धारण कर लिया और पानी मकानों में घुस गया। इसके बाद जेसीबी मशीन से नाले को तोड़कर पानी निकालने का प्रयास नपा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed