फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavy rain stuck city in gurugram

मूसलाधार बारिश ने शहर हुआ जलमग्र, दुकानों और घरों में घुसा पानी

Sun, 02 Jul 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 02 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
heavy rain stuck city in gurugram

साइबर सिटी में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को जलमग्र कर दिया । एक बार फिर नगर निगम  प्रशासन की तैयारियों  की पोल खुल गई। कई इलाकों में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार छुट्टी का दिन होने की वजह से ट्रैफिक जाम तो नहीं लगा लेकिन सड़कों पर जलभराव होने के कारण ट्रैफिक धीमा जरूर था।

विज्ञापन


साउथ सिटी फेज एक इलाके में जलभराव की वजह से सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया था। यहां वाहनों की बात दूर पैदल चलना भी मुश्किल था।  सेक्टर 10ए में भी अधिकतर सड़के टूट चुकी हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मनवीर का कहना है कि हल्की बारिश हो या भारी बारिश इलाके में घंटों पानी जमा रहता है। पिछले एक सप्ताह के दौरान कई बार पूरा इलाका तालाब बन चुका है। पानी जमा होते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी न ही पानी निकासी के ऊपर और न ही सड़कों की मरम्मत के ऊपर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। राजेंद्रा पार्क निवासी मनोहर  कहते हैं कि बारिश होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

कई जगह पर पिछले कई दिनों से लगातार पानी जमा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढने की आशंका है। साउथ सिटी निवासी सुदीप  कहते हैं कि लगता ही नहीं है कि वे गुरुग्राम जैसे शहर में रह रहे हैं। जहां एक भी सड़क ठीक नहीं।

जलभराव से ये इलाके रहे प्रभावित:
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे से 9:30 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद भी कभी हल्की बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही। इससे पटेल नगर, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, बहरामपुर, खांडसा, बसई, राजेंद्र पार्क, राजीव नगर, सेक्टर 14ए, सेक्टर-15 पार्ट दो, शीतला माता रोड, अशोक विहार, पालम विहार, लक्ष्मण विहार, सेक्टर-10ए ,सेक्टर-10,सेक्टर-8 ,साउथ सिटी, सुशांत लोक, डीएलएफ , रेलवे रोड, अग्रसेन चौक, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन रोड, लेजरवैली पार्क, कादीपुर, मानेसर फ्लाईओवर एक्सप्रेसवे सहित कई इलाकों में घंटों पानी जमा रहा। 

एक्सप्रेस-वे पर चल रहे विकास कार्य प्रभावित
बारिश की वजह से एक्सप्रेस-वे पर चल रहे कार्य प्रभावित होने लगे हैं। रविवार को भी कई जगह एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर भारी जलभराव हो गया था। नरोसहपुर के नजदीक पानी निकालने के लिए पंप के अलावा टैंकर भी लगाने पड़े। हीरो होंडा चौक पर बने फ्लाईओवर के आधे भाग पर दोनों तरफ की ट्रैफिक शुरू करने से राहत मिली है। इससे सर्विस लेन पर पानी जमा होने पर ही ट्रैफिक  व्यवस्था अधिक प्रभावित नहीं होगी। बता दें कि एक्सप्रेस-वे स्थित हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर राजीव चौक एवं सिग्नेचर टावर चौक पर अंडरपास एवं इफ्को चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। सबसे अधिक प्रभावित अंडरपास का निर्माण हो रहा है। बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है।


एक्सप्रेस.वे या सर्विस लेन पर पानी जमा न हो इसके लिए 32 पंप लगाए हुए हैं। पांच टैंकर की भी व्यवस्था की गई है। जैसे ही बारिश शुरू होती है वैसे ही सभी पंप चालू कर दिए जाते हैं।  यह सही है कि अभी डेढ़ से दो घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश एक दिन भी नहीं हुई है।- एके शर्मा निदेशक प्रोजेक्ट  एनएचएआई, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed