फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavy rain in many states including delhi and uttar pradesh

अगले 24 घंटों में यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को किया अलर्ट

Wed, 05 Sep 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in many states including delhi and uttar pradesh
- फोटो : अमर उजाला

देशभर में मानसून भी मेहरबान है, दिल्ली-एनसीआर समेत पूर्वोत्तर के 10 राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत आ रही है। 

विज्ञापन


यूपी में पिछले 24 घंटे में 13 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं उत्तराखंड में भी दो की मौत की खबर है। यूपी में बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। इस वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय कुमार ने 6 सितंबर यानि अगले 24 घंटे में भारी की चेतावनी जारी की है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तरी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। 

दिल्ली में मंगलवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं आज भी सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है। जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। 

heavy rain in many states including delhi and uttar pradesh
बारिश के बाद गांव में भरा पानी - फोटो : ani

मानसून जाते-जाते कई राज्यों में कहर बरपा रहा है। यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और एनसीआर में पिछले कई घंटे से जमकर बारिश हो रही है। बारिश खरीफ की परंपरागत फसलों ज्वार, बाजरा और दलहन की कटाई की ओर बढ़ रही फसल के लिए अमृत का काम कर रही है। 

वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कपास उत्पादक किसानों के लिए यह परेशानी का सबब बन रही है।
दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते होने वाली बारिश अमूमन जुलाई के अंतिम हफ्ते या फिर एक सितंबर तक खत्म हो जाती है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो इस साल मानसून दस दिन आगे खिसक गया है। 

इसके कारण हो रही बारिश से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में रबी की खेती करने वाले किसान खुश हैं। लेकिन कपास उत्पादक किसानों के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं है। 

वहीं अवध के कई जिलों में लगातार बारिश से दीवारें और घर गिरने लगे। इन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बीते चौबीस घंटों में फैजाबाद व अंबेडकरनगर में तीन-तीन, रायबरेली में दो व बाराबंकी, सुल्तानपुर, एटा और गोंडा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। 

heavy rain in many states including delhi and uttar pradesh
बारिश - फोटो : अमर उजाला

बारिश के चलते दीवार गिरने से फैजाबाद में गंगाराम वर्मा (70),  खंडासा में हीरालाल (80) और अंजना गांव में गायत्री देवी (65) की जान गई। जबकि ऐसे ही हादसों में रायबरेली के कठघर गांव में सुखलाल (48) और बेलाभेला गांव में महेश चौरसिया के बेटा अंशू (6) की मौत हो गई। 

वहीं अंबेडकरनगर के पांडेय पैकोली गांव में विपता देवी (70), मिझौड़ा गांव में पलटू (68) और तकिया कानूनगो गांव में पंकज पाल की पुत्री अवि (7) की घर गिरने से जान चली गई। 

इसके अलावा बाराबंकी के दरियाबाद में जगदीश(65), बीकापुर ब्लॉक में कच्ची दीवारों के गिरने दुबवा निवासी सुषमा देवी (50),गोंडा में बिहारी लाल निषाद (60) और सुल्तानपुर के हलियापुर में कमला (40) ने दम तोड़ दिया। एटा के भगीपुर में मकान गिरने से मलबे में दबकर सोनम (7) पुत्री ओमपाल की मौत हो गई। 

बारिश के चलते पूर्वांचल में गंगा, घाघरा और अन्य नदियां उफान पर हैं। वाराणसी के कुछ इलाकों और मिर्जापुर में 15 गांवों में पानी घुस गया। विभिन्न जिलों में दर्जनभर कच्चे मकान, छत, दीवारें ढह गईं। इसमें महिला की मौत और चार लोग घायल हो गए। 

heavy rain in many states including delhi and uttar pradesh
rain - फोटो : अमर उजाला

भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली में गंगा का पानी बढ़ रहा है। बलिया में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई हैं। बलिया, मऊ और आजमगढ़ में घाघरा और जौनपुर में गोमती का जलस्तर बढ़ रहा है। 

वहीं उत्तराखंड के नैनीताल में बारिश से उफनाए नदी नालों का कहर जारी जारी है। रामनगर वन प्रभाग में देचौरी रेंज के जंगल में लदुवागाड़ नाले में बहने से युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों के शव मंगलवार को बरामद किए गए। 

हिमाचल में सोमवार रात से जारी भारी बारिश से चार हाईवे समेत सौ से ज्यादा सड़कें बंद रहीं। चार मकान और दो गोशालाएं ढह गई हैं। कुल्लू की ऊझी घाटी में बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है। राजधानी शिमला में नेशनल हाईवे 5 पर भट्ठाकुफर के पास मलबा गिरने से सेब से लदे सैकड़ों ट्रक पांच घंटे फंसे रहे। 

वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में मानसून के अंतिम पड़ाव पर मंगलवार को दिनभर में दो घंटे हुई बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। गुरुग्राम समेत पटौदी को मिलाकर शाम तक पूरे जिले में 46 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed