फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain accompanied by a storm; temperature dropped.

Delhi NCR News: आंधी के साथ जमकर बरसे बदरा, गिरा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
-मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते जमकर हुई बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को देर रात आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। उत्तरी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते एक सिस्टम बना था। इस दौरान सफदरजंग क्षेत्र में जहां 41.6 मिलीमीटर बारिश हुई तो रिज क्षेत्र में दिनभर में 51.4 मिलीमीटर बारिश हुई। लगभग दो घंटे तक हुई बारिश से न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार से ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहा। लगभग दो घंटे तक तेज बारिश होती रही। इसके बाद सुबह सात बजे तक हल्की बौछारें पड़ती रहीं।
विज्ञापन

दिल्ली में सबसे अधिक बारिश रिज क्षेत्र में दर्ज की गई। रिज में भोर में 49 मिलीमीटर और शाम को 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, नई दिल्ली (सफदरजंग) क्षेत्र में 41.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालम में 31 मिलीमीटर, लोधी रोड में 41.4 मिलीमीटर, आयानगर में 39 मिलीमीटर, मयूर विहार में 21.4 मिलीमीटर और पूसा में 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस गिरा
राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस गिरा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को बादलों की आवाजाही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed