फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy pollution in delhi NCR

नववर्ष पर नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, जारी किया गया ये निर्देश

Sun, 30 Dec 2018 12:54 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Heavy pollution in delhi NCR
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में हवा की स्थिति बदतर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शनिवार को गाजियाबाद की हवा लगातार तीसरे दिन गंभीर प्रदूषण की श्रेणी में रही। वहीं, दिल्ली और यूपी व हरियाणा के अन्य एनसीआर शहरों की हवा बहुत खराब स्थिति में बनी हुई है। वहीं नए वर्ष पर स्थिति और अधिक बिगड़ने न पाए इसलिए सीपीसीबी ने दिल्ली पुलिस समेत गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के जिलाधिकारी को प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर नियंत्रण रखने को भी कहा है। 

विज्ञापन


सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक मौसम में कोहरा, आद्रता जैसे सूचक प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं। हालांकि, हवा की गति में थोड़ा सुधार हुआ है। शनिवार को सतह पर चलने वाली हवा की गति 3.8 किलोमीटर प्रति घंटे  रिकॉर्ड की गई। यह हवा की मंद गति है हालांकि प्रदूषण कणों को बिखेरने में सक्षम है। सफर के मुताबिक अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।  
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी सफर ने अपनी हेल्थ एडवाइजरी में कहा है कि बहुत खराब वायु गुणवत्ता की स्थिति में भी वायु प्रदूषण से बचाव जरूरी है। इसलिए श्रमसाध्य कार्य खुले वातावरण में न करें। संभव हो तो एन-96 और पी-100 गुणवत्ता वाला मास्क पहनें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीसरे दिन सर्वाधिक प्रदूषित गाजियाबाद  
शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 385, फरीदाबाद का एक्यूआई 341, गाजियाबाद का एक्यूआई 404, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 392, गुरुग्राम का एक्यूआई 342, नोएडा का एक्यूआई 370 रिकॉर्ड किया गया। 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब और 401 से 500 की श्रेणी गंभीर प्रदूषण श्रेणी को दर्शाता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) कण भी बहुत खराब स्थिति में स्थिर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed