फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy loot in greater noida

ग्रेटर नोएडा में हर 17 घंटे में हो रही है 1 लूट

Mon, 17 Feb 2014 02:39 PM IST
Updated Mon, 17 Feb 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy loot in greater noida
ग्रेटर नोएडा में बाइकर्स ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। हर 17 घंटे में लूट की एक घटना को ये लोग अंजाम दे रहे हैं। 44 दिन में लूट की ऐसी 30 घटनाएं हो चुकी हैं। इस खौफनाक खेल ने क्षेत्र की महिलाओं के दिलों में दहशत बैठा दी है, जिससे वह कीमती जेवर पहनकर बाहर निकलने से कतराने लगी हैं।
विज्ञापन


जबकि पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। बाइकर्स घटना को अंजाम देते हैं और साफ निकल जाते हैं, लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाती है।

धूम 3 आने के बाद से बढ़ी हैं वारदातें

Heavy loot in greater noida

बाइक के कमाल से बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाली कहानी पर आधारित बॉलीवुड फिल्म धूम 3 आने के बाद बाइक से होने वाली स्नेचिंग और वारदातों में बढ़ोतरी हुई है।

इस साल के शुरुआत से ही बाइकर्स ने ने आम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। जनवरी से ही बाइकर्स ने लूटपाट करनी शुरू की और एक के बाद एक 12 फरवरी तक लूट की 30 घटनाओं को अंजाम दे डाला, लेकिन जिले की पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसना तो दूर लूट की सूचना मिलने पर समय से भी नहीं पहुंचती है।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है ‌कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में घटनाएं हुई हैं, लेकिन मामला दर्ज कराकर उनका अनावरण करने का प्रयास जारी है। कुछ समय के लिए पुलिस ऑटो एक्सपो में व्यस्त थी, लेकिन अब जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या पुलिस की शह पर हो रहा है ये खेल?

Heavy loot in greater noida

पीड़ितों का आरोप है कि यदि पीड़ित घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने में चला जाए तो वहां पर उसकी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर तहरीर तक नहीं ली जाती है और उससे कई तरह के सवाल पूछते और फिर हड़काकर भगा दिया जाता है।

इससे परेशान कुछ पीड़ितों ने पुलिस को भी इन वारदातों में बराबर का भागीदार बताया। कुछ ने तो यहां तक कह डाला कि ये घटनाएं और ये लुटेरे पुलिस छुपे नहीं हैं। बल्कि पुलिस खुद ही इन्हें बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन

ये हैं पिछले 44 दिनों की वो 30 लूट

Heavy loot in greater noida

11 फरवरी को पीथ्री गोलचक्कर के पास और ग्रेनो वेस्ट में महिला मीडियाकर्मी से लूटपाट। इसी दिन जैतपुर के पास युवक से मोबाइल-नकदी की लूट। 10 फरवरी को जेवर में पशु व्यापारी के एक लाख रुपये लूटे। 8 फरवरी को सूरजपुर की केबल कंपनी में डाका। 7 फरवरी को अल्फा-कमर्शियल बेल्ट से महिलाकर्मी से लूट। 6 फरवरी को एमआर मॉल में लाखों का डाका।

5 फरवरी को अल्फा-वन कमर्शियल बेल्ट में युवक से लूट। 3 फरवरी को एलजी गोलचक्कर पर मैनेजर से बाइक लूटी। इसी दिन मीडिया विलेज के पास छात्रों से लूटपाट। 2 फरवरी को जैतपुर के पास युवक से बाइक लूटी। 31 जनवरी को गामा-दो में महिला से चेन लूटी।

बढ़ती ही जा रही हैं ये वारदातें

Heavy loot in greater noida

29 जनवरी को ईशान के पास छात्रों से लूटपाट। 27 जनवरी को छात्रा से बाइकर्स ने लूटपाट की। 24 में सेक्टर-36 में दूधिया से बाइकर्स ने 60 हजार लूटे। 23 जनवरी को छात्रों से डेल्टा-वन सेक्टर में की लूटपाट। 20 फरवरी को रबूपुरा में युवक से बाइक और नकदी।

18 जनवरी को नॉलेज पार्क में छात्रों से हुई लूटपाट। 17 जनवरी को मैनेजर से एल्डिको चौराहे से होंडा सिटी लूटी। 16 फरवरी को जीटी रोड पर चने से भरा ट्रक लूटा। 15 जनवरी को बिसरख के गौरसिटी पर युवक से लूट। 12 जनवरी को छात्रों से जगत फार्म में लूटपाट।

यूं ही चलता रहा तो क्या होगा?

Heavy loot in greater noida

10 जनवरी को सेल्समैन से स्वर्णनगरी के पास लूटपाट। आठ फरवरी को डेल्टा-दो सेक्टर में युवक से लूट। सात जनवरी को अल्फा-वन ऑटो गैंग ने इंजीनियर को लूटा। छह जनवरी को अमृतपुरम में मैनेजर से डेढ़ लाख लूटे।
चार जनवरी को परीचौक पर ऑटो गैंग ने छात्र से की लूटपाट।

दो जनवरी को गामा-दो में मेडिकल स्टोर से 70 हजार लूटे। एक जनवरी को गामा-दो सेक्टर से महिला से चेन लूटी। एक जनवरी को अल्फा-वन सेक्टर से छात्रों से लूटपाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed