फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy fog in Delhi-NCR, visibility very low

मौसम की मार: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, देरी से चल रहीं फ्लाइट और ट्रेनें

Wed, 22 Jan 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
Heavy fog in Delhi-NCR, visibility very low
गाजियाबाद में कोहरे के बीच बैठा चौकीदार - फोटो : PTI

दिल्ली-एनसीआर बुधवार की सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम है। दिल्ली में सुबह का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बारापुला फ्लाईओवर पर कोहरे की मोटी परत है। वाहनों का आवागमन अत्यंत धीमी गति से हो पा रहा है। वहीं घना कोहरा होने के चलते पांच फ्लाइटें और उत्तर रेलवे की 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब हो गया है। अनुमान है कि आगे आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता और खराब होगी। 

 

खराब मौसम के चलते कई उड़ानें प्रभावित

इससे पहले खराब मौसम की वजह से मंगलवार को चंडीगढ़ से दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरने वाली सात फ्लाइटें प्रभावित रहीं। इनमें एयर इंडिया की मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट ढाई घंटे और एयर इंडिया की फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट हुई। वहीं, एयर इंडिया की धर्मशाला-चंडीगढ़ की फ्लाइट डेढ़ घंटे, गो एयर की अहमदाबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट एक घंटे, इंडिगो की बंगलूरू-चंडीगढ़ फ्लाइट एक घंटे, एयर एशिया की बंगलूरू-चंडीगढ़ फ्लाइट डेढ़ घंटे, विस्तारा की दिल्ली-चंडीगढ़ फ्लाइट एक घंटे और इंडिगो की मुंबई-चडीगढ़ फ्लाइट दो घंटे लेट रही।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

उधर, पहाड़ों की चोटियां एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। मंगलवार को हिमाचल, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तराखंड में हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद पारा गिरने से तीनों राज्यों में कड़ाके की ठंड फिर बढ़ गई है। 

हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों कुफरी, मनाली और डलहौजी में सोमवार रात से फिर बर्फबारी का दौर चला। ताजा हिमपात से शिमला-रामपुर, आनी-जलोड़ी-कुल्लू और मनाली-लेह नेशनल हाईवे समेत 332 सड़कें बंद हो गईं। शिमला में भी बर्फ की सफेद चादर बिछी।

मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन शिमला ने पर्यटकों को दोपहर साढ़े तीन बजे ही कुफरी छोड़ने के निर्देश दे दिए। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 24-25 जनवरी को दोबारा मौसम खराब होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed