{"_id":"3396e653af0de77a7951aa877aef80d8","slug":"heavy-crowd-on-bjp-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मुख्यालय पर भारी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मुख्यालय पर भारी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 May 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई। यही कारण है कि अशोक रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
लोगों में भाजपा की जीत का उत्साह साफ नजर आ रहा है। कुछ अनहोनी न हो इसलिए सुबह से ही हजारों की संख्या में पुलिस बल यहां तैनात कर दिया गया है।
बैंडबाजे और ढोल-नगाड़े वालों ने सुबह से ही मजमा जमा लिया है। दिल्ली का जाना-माना जिया बैंड भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच चुका है और जैसे-जैसे भाजपा के पक्ष में रूझान आता है बैंड और ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो जाते हैं। अभी तक मिल रहे रूझान में भाजपा आगे चल रही है।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जश्न शुरू
दिल्ली के अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पर जश्न मनाना शुरू हो गया है। जैसे-जैसे रूझान भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं यहां पर आतिशबाजी भी हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता भी फूलमालाओं के साथ लगातार मुख्यालय पर पहुंच रहे हैं। मुख्यालय के बाहर हर तरफ भगवा टोपी पहने कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन