फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat wave will continue till May 29 in Delhi NCR weather forecast

गर्मी से 'धधक' रहा दिल्ली-एनसीआर: अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, बेजुबान भी त्राहिमाम; जानें कब मिलेगी राहत

Mon, 27 May 2024 01:05 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 27 May 2024 01:05 PM IST
सार

उत्तर भारत के साथ राजधानी दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में नौतपा का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए 29 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Heat wave will continue till May 29 in Delhi NCR weather forecast
दिल्ली में गर्मी का असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Weather News: उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी से त्राहिमाम कर रहा है। नौतपा का असर दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। आसमान से आग बरस रही है। मौसन विभाग के मुताबिक, आज सोमवार से बुधवार यानी 29 मई तक लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी के लिए लोग परेशन हैं तो वहीं कई जगहों से गर्मी में आग लगने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। बिजली की मांग बढ़ चुकी है। बीते रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। 

विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभग ने कहा कि दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा है। दिल्ली में नौ साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण लू का दिखेगा असर
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी रहा।

विज्ञापन

गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में गर्मी लोगों की काफी दिक्कत बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

नौ साल बाद 26 मई रहा सबसे गर्मी दिन
रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर व नजफगढ़ इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंचा।

बेजुबान पक्षियों पर भी गर्मी का असर
राजधानी में भीषण गर्मी इंसानों पर ही नहीं बेजुबानों पर भी कहर बरपा रही है। हीट स्ट्रोक से पशु-पक्षी तनाव में आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में रोजाना करीब 70-80 पक्षियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि जख्मी परिंदों के मामले में 20 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है।

बढ़ती गर्गी के चलते दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग
पारा चढ़ने से राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दोपहर 3:42 बजे पीक पॉवर डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। वास्तविक समय पर बिजली की मांग को बताने वाले दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अधिकतम मांग पिछले सभी आकड़ों से ऊपर चली गई। मंगलवार को बिजली की मांग 7,717 मेगावाट तक पहुंच गई थी। मांग बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में ट्रिपिंग की भी समस्या रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed