फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat is becoming deadly in Delhi people are dying due to heat stroke

Heat Stroke Death: दिल्ली में तांडव मचा रही जानलेवा गर्मी, सफदरजंग में 24 घंटे में हीट स्ट्रोक से 11 की मौत

Thu, 20 Jun 2024 12:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 20 Jun 2024 12:51 PM IST
सार

सफदरजंग अस्पताल में बीते 24 घंटे में भीषण लू के कारण 33 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, अस्पतालों में पहले से भर्ती और नए मरीजों में से करीब 13 मरीज ने भीषण लू के कारण दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Heat is becoming deadly in Delhi people are dying due to heat stroke
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी तांडव मचा रही है। दिल्ली में गर्मी जानलेवा होती जा रही है। लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल में बीते 24 घंटे में भीषण लू के कारण 33 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, अस्पतालों में पहले से भर्ती और नए मरीजों में से करीब 13 मरीज ने भीषण लू के कारण दम तोड़ दिया। उधर, सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 11 से 19 जून के दौरान दिल्ली में 192 बेघर लोगों की गर्मी के कारण मौत की हुई है। 

विज्ञापन


एक दिन में 142 शवों का दाह संस्कार  
दिल्ली में लोगों के मरने वालों मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। दिल्ली निगमबोध घाट पर शवों की कतारें लगी हुई हैं। कोरोना महामारी के दौर के बाद इन दिनों दिल्ली में बुरा हाल है। बुधवार को निगम बोध घाट में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुए। कल रात 12 बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया। दिल्ली के निगम बोध घाट पर इस साल जून महीने में अभी तक 1101 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा
दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 55 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र के अनुसार 18 जून की रात न्यूनतम पारा सामान्य से 8 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया जो 1969 के बाद सर्वाधिक है। 23 मई, 1972 को न्यूनतम पारा 34.9 डिग्री रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात से बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली-एनसीआर में बीती रात करीब 10 बजे से मौसम अचानक बदल गया और धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तापमान में कुछ कमी आई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला है।


23 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, येलो अलर्ट
अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी और लू की स्थिति फिर बनेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 23 से 25 जून तक तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed