फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heart surgery in noida, Seen live in America.

नोएडा में हुई दिल की सर्जरी, अमरेका में देखी गई लाइव

Fri, 10 Jul 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 10 Jul 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
Heart surgery in noida, Seen live in America.

कैलाश अस्पताल में दिल के जटिल ऑपरेशन को अमेरिका के ओरलैंड में आयोजित 3सी सम्मेलन में 2500 हदय रोग विशेषज्ञों ने लाइव देखा।

विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ के मुताबिक ऑपरेशन इस लिए जटिल था। क्योंकि बुजुर्ग की बाईं मुख्य धमनी में रुकावट वहां थी जहां से धमनियों की शाखाएं निकलती हैं। इनमें भी 80 और 90 फीसदी रुकावट थी।

बिना ओपन हार्ट सर्जरी एंजियोप्लास्टी कर रोगी को स्वस्थ कर दिया गया। अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के समूह निदेशक डॉ.डीएस गंभीर ने बताया कि नोएडा निवासी अमर चंद दमानी (68वर्ष) को जून के अंतिम हफ्ते में हार्ट अटैक के चलते अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


एंजियोग्राफी की गई, जिसमें दिल को खून की आपूर्ति करने वाली बाईं मुख्य धमनी में 70 फीसदी रुकावट की पुष्टि हुई। यह रुकावट ऐसी जगह पर थी, जहां से धमनियों की शाखाएं निकलती (बाइफरकेशन थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज की जान का था जोखिम

Heart surgery in noida, Seen live in America.

बाई मुख्य धमनी से दिल का दो तिहाई हिस्सा प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों का इलाज ओपन हार्ट सर्जरी (बाई पास सर्जरी) के जरिए ही होता था। लेकिन हार्ट अटैक में आठ से दस दिन पहले बाईपास नहीं की जा सकती है।

इसमें मरीज की जान का जोखिम था। ऐसे में परिजनों की रजामंदी से 29 जून को एंजियोप्लास्टी की गई। आधे घंटे की प्रक्रिया में नई तकनीक के जरिए मेडिकेटेड स्टंट को धमनियों में पूरी सुरक्षा और सटीकता से प्रत्यारोपित किया गया।

इसमें इंट्रा वैस्कुलर अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल भी किया गया। मरीज 72 घंटे के भीतर रोजमर्रा के कार्य करने लगा। डॉ. गंभीर ने बताया कि कोरोनरी आर्टरी रोग से ग्रस्त तीन से पांच फीसदी रोगी ऐसे जटिल दिल की बीमारी से पीड़ित होते हैं।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने बाइफरकेशन स्टंट एंजियोप्लास्टी की जटिलता के कारण अपने दिशा निर्देशों में इसे काफी नीचे रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed