{"_id":"368bdf46b38b21c36066fd40e3450103","slug":"hearing-on-india-s-daughter-prevention-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया डॉक्यूमेंट्री से रोक हटाने को सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया डॉक्यूमेंट्री से रोक हटाने को सुनवाई आज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Mar 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंत विहार गैंगरेप मामले में बने वृत्तचित्र पर लगी रोक हटाने को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने इस पर सुनवाई बृहस्पतिवार को तय की है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति विभू बाखरू की खंडपीठ के समक्ष यह सुनवाई होनी थी लेकिन समयाभाव के कारण अदालत ने सुनवाई बृहस्पतिवार को तय कर दी।
यह जनहित याचिका कानून के तीन छात्रों अरुण मेनन, कार्तिक पाडोडे व विभोर आनंद ने दायर की है। उन्होंने तर्क रखा कि वृत्तचित्र पर रोक लगाने का निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत दिए मौलिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
निचली अदालत द्वारा सरकार के आवेदन पर 4 मार्च को वसंत विहार गैंगरेप मामले में दोषी मुकेश के साक्षात्कार पर आधारित वृत्तचित्र पर रोक लगाने के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन